पेट में इन्फेक्शन की आयुर्वेदिक दवा – Pet Mein Infection Ki Ayurvedic Dawa
पेट में इन्फेक्शन की बीमारी क्या है – Pet mein infection ki bimari kya hai?
बैक्टीरिया, वायरस या परजीवी के कारण अक्सर पेट और आँतों में सूजन हो जाती है जिसे पेट में इन्फेक्शन, गैस्ट्रोएंटेराइटिस या Stomach Flu भी कहते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं में अंग्रेजी दवाइयों के साइड इफेक्ट्स ज़्यादा हो सकते हैं इसलिए, लोग आजकल पेट में इन्फेक्शन की आयुर्वेदिक दवा लेना ज़्यादा पसंद करते हैं। लेकिन दवाई जानने से पहले पेट में इन्फेक्शन के लक्षण और कारण जान लेने चाहिए जो नीचे दिए गए हैं।
पेट में इन्फेक्शन के लक्षण – Pet mein infection ke lakshan
- जी मिचलाना या उल्टी
- दस्त लगना
- पेट में ऐंठन होना
- पेट में दर्द होना
- पेट फूल जाना
- बुखार
- थकान या कमज़ोरी
- भूख न लगना






















