कभी-कभी पेशाब में झाग आना नॉर्मल हो सकता है, लेकिन अगर यह बार-बार हो रहा है तो यह किसी serious बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। इसलिए इसे हल्के में लेना सही नहीं है और सही वक़्त पर इस बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए कि क्या पेशाब में झाग आना खतरनाक है।
पेशाब में झाग दिखना एक common बात लग सकती है, लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर झाग कुछ सेकंड में खत्म हो जाए तो यह इतनी गंभीर बात नहीं होती। लेकिन अगर झाग लंबे time तक बना रहे या बार-बार दिखे, तो यह प्रोटीन यूरिया यानी पेशाब में प्रोटीन या किडनी से जुड़ी समस्या का लक्षण हो सकता है।
1. तेज प्रेशर से पेशाब आना – जब पेशाब बहुत तेज speed से आता है, तो उसमें हवा मिल जाती है और झाग बन जाता है। यह बिल्कुल आम है। इसमें चिंता करने की ज़रुरत नहीं।
2. डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) – पानी कम पीने से पेशाब गाढ़ा हो जाता है और उसमें झाग दिख सकता है।
3. पेशाब में प्रोटीन – कई बार जब किडनी ठीक से काम नहीं करती तो पेशाब में प्रोटीन आ जाता है, जिससे झाग बनता है। यह एक गंभीर संकेत हो सकता है।
4. यूरिन इन्फेक्शन (UTI) – इस कन्डिशन में पेशाब में झाग, जलन और बदबू भी आ सकती है।
5. डायबिटीज – ब्लड शुगर लेवल अगर कंट्रोल में नहीं है तो यह भी पेशाब में झाग का कारण बन सकता है।
6. किडनी रोग – किडनी डैमेज या किडनी फेलियर में भी पेशाब में झाग आने लगता है। यह एक गंभीर संकेत हो सकता है।
| इलाज का तरीका | कैसे काम करता है | फायदा | Avoid/Risk |
| पानी ज़्यादा पीना | बॉडी को हाइड्रेट रखता है | हल्के मामलों में असरदार | बहुत ज़्यादा पानी भी नुकसान दे सकता है |
| एलोपैथिक दवा | कारण के अनुसार इलाज | जल्दी राहत | साइड इफेक्ट हो सकते हैं |
| आयुर्वेदिक इलाज | जड़ से समस्या ठीक करने पर फोकस | नेचुरल और सुरक्षित | धीरे असर दिखता है |
| डाइट कंट्रोल | किडनी पर लोड कम करता है | लंबे समय तक फायदा | गलत डाइट से नुकसान |
| लाइफस्टाइल बदलाव | बॉडी को बैलेंस करता है | overall हेल्थ बेहतर | नियमितता जरूरी |
आयुर्वेद में पेशाब में झाग आने की समस्या को "मूत्र विकार" के नाम से जाना जाता है, जो ख़ासकर किडनी और मूत्र प्रणाली में गड़बड़ी के कारण होती है। आयुर्वेद में इस समस्या को जड़ से ठीक करने के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय बताए गए हैं जो बॉडी के दोषों (वात, पित्त, कफ) को संतुलित करने पर ज़ोर देते हैं। पेशाब में झाग आने का संबंध अक्सर पित्त और कफ दोष से होता है। आमतौर पर नीचे दिए गए ये उपाय पेशाब में झाग आने का आयुर्वेदिक इलाज कर सकते हैं, अगर इनका इस्तेमाल किसी योग्य आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से किया जाए –
1. गिलोय – यह किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है और पेशाब को साफ करता है। इसे काढ़ा बनाकर लिया जा सकता है।
2. गोखरू – यह एक powerful आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो पेशाब से जुड़ी दिक्कतों में बहुत लाभकारी मानी जाती है। यह पेशाब में झाग और जलन को कम करती है।
3. पुनर्नवा – पुनर्नवा किडनी के काम करने की क्षमता को सुधारने में मदद करता है और बॉडी में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
4. नारियल पानी – यह एक प्राकृतिक कूलिंग ड्रिंक है जो बॉडी को हाइड्रेट रखता है और पेशाब की समस्या को दूर कर सकता है।
5. आंवला – इसमें विटामिन C भरपूर होता है जो किडनी हेल्थ को बेहतर बनाता है।
6. डाइट और सही रूटीन – पेशाब में झाग आने का connection अक्सर पित्त और कफ दोष से होता है। इसलिए, ठंडी और संतुलित चीजों का सेवन करने का सुझाव दिया जाता है। ऐसी कन्डिशन में;
हर बार नहीं। लेकिन अगर बार-बार हो, तो यह किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।
ऐसा ज़रूरी नहीं, लेकिन यह किडनी की समस्या का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
जब किडनी ठीक से फिल्टर नहीं करती, तो प्रोटीन पेशाब में आने लगता है, जिससे झाग बनता है।
कभी-कभी सुबह झाग आना नॉर्मल हो सकता है, खासकर अगर पेशाब concentrated हो।
Clinical Experience: हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने डॉक्टर द्वारा दी गई आयुर्वेदिक दवाओं, काढ़ा, और संतुलित डाइट अपनाकर पेशाब में झाग आने की समस्या को ठीक किया। कुछ मामलों में लाइफस्टाइल बदलाव (जैसे पानी सही मात्रा में पीना और नमक कम करना) से भी अच्छे परिणाम देखने को मिले। हालांकि, हर व्यक्ति की बॉडी और समस्या की गंभीरता अलग होती है, इसलिए किसी भी दवा या घरेलू/आयुर्वेदिक उपाय को शुरू करने से पहले Nephrologist या योग्य डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।
Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
आज के इस ब्लॉग में हमने आपको बताया कि पेशाब में झाग आना क्या खतरनाक है। लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को पेशाब में झाग आने की समस्या है या ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से पेशाब में झाग आने की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.
AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.
Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.
Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034