गठिया में सबसे ज़्यादा नुकसान करने वाले 5 फूड्स

गठिया में सबसे ज़्यादा नुकसान करने वाले 5 फूड्स – Gathiya Mein Sabse Zyada Nuksaan Karne Wale 5 Foods

जोड़ों की समस्या और खानपान – Jodo ki samasya aur khanpan

इस बीमारी को आर्थराइटिस भी कहा जाता है जिसमें जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न होती है। अगर यह ठीक न हो तो जोड़ों को भारी नुकसान हो सकता है या रोगी विकलांग भी हो सकता है। इसलिए, इसका जल्द से जल्द इलाज बहुत ज़रूरी है, जिसमें बहुत अहम रोल निभाता है खानपान का। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिनका गठिया रोग में पूरी तरह परहेज़ करना चाहिए। इनमें 5 सबसे खतरनाक हैं। गठिया में सबसे ज़्यादा नुकसान करने वाले 5 फूड्स के बारे में ज़रूर जान लें जिनकी जानकारी नीचे दी गई है। आप चाहें तो कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल से गठिया का प्राकृतिक उपचार ले सकते हैं, जहां आपको गठिया के लिए उपयोगी डाइट चार्ट प्लान भी दिया जाएगा। लेकिन, पहले इस बीमारी और खानपान के बारे में आम बातें जान लें।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

गठिया रोग क्यों होता है? – Gathiya rog kyon hota hai?

आम तौर पर नीचे दिए गए ईन कारणों से गठिया की बीमारी होती है –

  • जोड़ों की उपास्थि का घिसना।
  • इम्यून सिस्टम का जोड़ों पर हमला करना।
  • यूरिक एसिड बढ़ने से उसके क्रिस्टल का जोड़ों में जमा होना।
  • चोट लगना।
  • मोटापे की समस्या से जोड़ों पर प्रेशर पड़ना।
  • परिवार में किसी को पहले से जोड़ों की बीमारी हो तो जनेटिक कारणों से भी यह बीमारी संतान को हो सकती है।
  • कुछ जीवाणुओं या विषाणुओं की वजह से इन्फेक्शन होना।

गठिया रोग में खानपान का महत्व – Gathiya rog mein khanpan ka mahatva

सही खानपान सूजन कम करने और जोड़ों के दर्द को कंट्रोल करने के लिए बहुत उपयोगी है। ताज़े फल, सब्जियां, साबुत अनाज आदि खाना जोड़ों को बहुत फायदा पहुंचाता है। ये सूजन कम करते हैं और जोड़ों को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा, हल्दी, अदरक और लहसुन जैसे सूजन-रोधी मसालों और कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्टस को भी डाइट में शामिल करना चाहिए।

गठिया में सबसे ज़्यादा नुकसान करने वाले 5 फूड्स – Gathiya mein sabse zyada nuksan karne wale 5 foods

  • 1. तला-भुना खाना
    समोसा, कचौरी, पकोड़े, फ्रेंच फ्राइज आदि ट्रांस-फैट बढ़ाते हैं, जिससे शरीर में सूजन बढ़ती है और जोड़ों का दर्द तेज़ हो सकता है।
  • 2. रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट
    मटन, बीफ़, सॉसेज, सलामी आदि नहीं खाने चाहिए। इनमें सैचुरेटेड फैट और प्यूरिन ज़्यादा होते हैं, जो सूजन को बढ़ाकर गठिया व यूरिक एसिड की दिक्कत बढ़ा सकते हैं।
  • 3. ज़्यादा मीठी चीजें
    मिठाइयाँ, केक, कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस में मिली शुगर "इन्फ्लेमेटरी रिस्पॉन्स" बढ़ाती है जो जोड़ों में दर्द और सूजन बढ़ा सकती है।
  • 4. ज़्यादा नमक और पैकेज्ड फूड
    चिप्स, नमकीन, रेडी-टू-ईट फूड्स और इंस्टेंट नूडल्स आदि में सोडियम ज़्यादा होता है जिससे जोड़ों में पानी रुक सकता है। यह सूजन, अकड़न और दर्द बढ़ने का ख़ास कारण है।
  • 5. टमाटर, बैंगन और आलू
    इनमें सोलनिन नाम का ज़हरीला पदार्थ होता है जिससे कुछ लोगों में सूजन व दर्द ट्रिगर हो सकता है। ख़ासकर रूमेटाइड गठिया वालों को इनसे ज़्यादा परेशानी हो सकती है।

जोड़ों के लिए फायदेमंद पोषक तत्त्व – Jodo ke liye faydemand poshak tattva

  • ओमेगा-3 फैटी एसिड; सूजन, जोड़ों की जकड़न और दर्द कम करता है।
  • विटामिन D; कैल्शियम को हड्डियों में जमा करके हड्डियाँ मज़बूत बनाता है।
  • कैल्शियम; जोड़ों का घिसाव कम होता है, बोन डेंसिटी सुधरती है और हड्डियाँ स्ट्रॉंग होती हैं।
  • एंटीऑक्सीडेंट्स; फ्री-रैडिकल्स कम करते हैं, सूजन कम होती है और दर्द का तेज़ी से उठना कम होता है।
  • विटामिन C; कोलेजन बनाने में उपयोगी है, जोड़ों की कार्टिलेज को बचाता है और सूजन कम करता है।
  • कोलेजन व अमीनो एसिड; कार्टिलेज को रिपेयर करता है, लुब्रिकेशन बढ़ाता है।
  • विटामिन E; सूजन घटाता है, जकड़न कम करता है।
  • मैग्नीशियम; दर्द और ऐंठन कम करता है।
  • सल्फर युक्त तत्व; कार्टिलेज को जल्दी रिपेयर करता है, सूजन कम करता है।
  • फाइबर; सूजन कम करता है, वजन कंट्रोल करता है।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

गठिया में दही खाना नुकसान करता है? – Gathiya mein dahi khana nuksan karta hai?

ठंडा दही कई बार दर्द और जकड़न बढ़ा देता है, लेकिन हर मरीज में ऐसा नहीं होता।

क्या गठिया में आचार हानिकारक है? – Kya gathiya mein aachaar haanikaarak hai?

आचार में नमक, तेल और प्रिज़र्वेटिव बहुत ज़्यादा होते हैं, जो जकड़न और दर्द बढ़ाते हैं। इसलिए, गठिया में आचार हानिकारक है।

गठिया में मैदा क्यों नहीं खाना चाहिए? – Gathiya mein maida kyon nahi khana chahiye?

मैदा सूजन बढ़ाता है और वजन बढ़ाकर जोड़ों पर प्रेशर भी डालता है।

क्या गठिया में चाय-कॉफी नुकसान करती है? – Kya gathiya mein chay-coffee nuksan karti hai?

ज़्यादा मात्रा में कैफीन डिहाइड्रेशन और सूजन दोनों बढ़ा सकती है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको गठिया में सबसे ज़्यादा नुकसान करने वाले 5 फूड्स के बारे में जानकारी दी। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को गठिया की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से गठिया की बीमारी का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ गठिया में ली जाने वाली सही डाइट की जानकारी भी दी जाएगी और ज़रूरी परहेज़ का सुझाव भी। हेल्थ से जुड़े भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

 
 

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //