जोड़ों की सूजन कम करने वाले 7 देसी फूड्स

जोड़ों की सूजन कम करने वाले 7 देसी फूड्स – Jodo Ki Soojan Kam Karne Waale 7 Desi Foods

डाइट का जोड़ों पर असर – Diet ka jodo par asar

खानपान का असर हर बीमारी पर पड़ता है इसलिए, ये कहा जाता है कि सही खानपान किसी दवा से कम नहीं। इसी तरह खानपान का असर जोड़ों की सूजन पर भी होता है। ज़्यादा सेचुरेटेड फैट या ट्रांस फैट वाला खाना, ज़्यादा सोडियम या वजन बढ़ाने वाला खानपान जोड़ों की सूजन बढ़ा सकता है। इसलिए, नीचे दिए गए जोड़ों की सूजन कम करने वाले 7 देसी फूड्स की जानकारी लेकर जोड़ों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए लेकिन, पहले ये भी समझना चाहिए कि “जोड़ों की सूजन क्यों होती है?

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

जोड़ों की सूजन का कारण – Joso ki soojan ka kaaran

  • मोच आना, फ्रैक्चर होना या जोड़ों का ज़्यादा उपयोग करना।
  • बैक्टीरिया, वायरस या फंगस से होने वाले इन्फेक्शन की वजह से सेप्टिक आर्थराइटिस होना और जोड़ों में मवाद भर जाना।
  • ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड गठिया की बीमारी।
  • जोड़ों में यूरिक एसिड क्रिस्टल जमा होना जिसे गाउट (एक प्रकार का गठिया) कहते हैं।
  • जोड़ों के कुशनिंग वाली जेली जैसी थैलियों (बर्सा) में सूजन आना जिसे बर्साइटिस कहा जाता है।
  • कैल्शियम या विटामिन डी की कमी होना।
  • जीवाणु संक्रमण से पैदा होने वाला लाइम रोग जोड़ों में सूजन का कारण बन सकता है।
  • कुछ मामलों में, नॉर्मल या कैंसर वाला ट्यूमर होना।
  • ज़्यादा वज़न या आरामदायक लाइफस्टाइल से जोड़ों पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ना।

जोड़ों की सूजन कम करने वाले 7 देसी फूड्स – Jodo ki soojan kam karne waale 7 desi foods

1. हल्दी

इसमें मौजूद कर्क्यूमिन सूजन कम कर सकता है। रेगुलरली हल्दी वाला दूध लेना, हल्दी पानी पीना या दाल-सब्ज़ियों में हल्दी डालने से जोड़ों की सूजन कम होती है, दर्द और जकड़न में आराम मिलता है।

2. अदरक

इसमें जिंजरॉल पाया जाता है जो सूजन पैदा करने वाले केमिकल को रोकता है। इसलिए, अदरक की चाय, शहद के साथ अदरक का रस या सब्ज़ियों में कद्दूकस की हुई अदरक लें।

3. लहसुन

यह सल्फर कंपाउंड से भरपूर होता है जो सूजन कम करते हैं। रोज़ 2-3 कच्ची लहसुन की कलियाँ खाना गठिया के मरीजों के लिए बहुत असरदार माना जाता है।

4. अलसी के बीज

यह ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरे होते हैं जो सूजन को नेचुरली कम करता है। इनमें फाइबर भी भरपूर होता है, जिससे वजन कंट्रोल होता है और जोड़ों पर लोड़ कम पड़ता है। इसलिए, 1 चम्मच पिसी हुई अलसी पानी के साथ, दही, सलाद या दलिया में मिलाकर लें।

5. सरसों का तेल

इसकी तासीर गर्म होती है और यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर दर्द और सूजन कम करता है। इसे हल्का गुनगुना कर के जोड़ों पर मालिश करें। इसके साथ लहसुन या मैथी दाना मिलाकर तैयार किया गया तेल और भी ज़्यादा अच्छा असर करता है।

6. दालचीनी

इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। रोज़ ½ चम्मच दालचीनी गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस और जोड़ों की जकड़न में राहत दे सकती है। इसलिए, दालचीनी पानी, दालचीनी-शहद मिश्रण, चाय या दूध में मिलाकर लें।

7. आंवला

यह विटामिन C कोलेजन बनाता है, जो हड्डियों और जोड़ों को स्ट्रॉंग रखता है। आंवला सूजन कम करके इम्यूनिटी बढ़ाता है। आप चाहे तो ताज़ा आंवला, आंवला जूस, आंवला मुरब्बा या त्रिफला चूर्ण के रूप में इसे ले सकते हैं।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

सरसों तेल से मालिश कितनी बार करनी चाहिए – Sarso tel se maalish kitni baar karni chahiye?

रोज़ दिन में 1 बार मालिश करनी चाहिए जिससे सूजन और दर्द कम होता है।

क्या विटामिन C जोड़ों की सूजन में मदद करता है – Kya vitamin c jodo ki soojan mein madad karta hai?

हाँ, विटामिन C कोलेजन बढ़ाता है और सूजन को नेचुरली कम करता है। आंवला इसका सबसे अच्छा सोर्स है।

क्या गर्म पानी पीने से जोड़ों की सूजन कम होती है – Kya garm paani pine se jodo ki soojan kam hoti hai?

हाँ, गर्म पानी सूजन कम करता है और टॉक्सिन बाहर निकालता है।

जोड़ों की सूजन में कौन-से फल सबसे अच्छे हैं – Jodo ki soojan mein kaun-se phal sabse acche hain?

आंवला, पपीता, संतरा और अमरूद एंटी-इंफ्लेमेटरी होते हैं और जोड़ों की सूजन में सबसे अच्छे फल माने जाते हैं।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको जोड़ों की सूजन कम करने वाले 7 देसी फूड्स के बारे में बताया। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को जोड़ों में सूजन की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से जोड़ों की सूजन का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट और कंसल्टेंसी भी मिलेगी। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //