जोड़ों के दर्द की आयुर्वेदिक दवा

जोड़ों का दर्द (Joint Pain) आजकल एक आम समस्या बन चुकी है। आयुर्वेदिक दवाएं और घरेलू उपचार इन समस्याओं को जड़ से ठीक करने में मदद कर सकते हैं, वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के। इसलिए, जोड़ों के दर्द की आयुर्वेदिक दवा रोगी के बहुत काम आ सकती है। लेकिन पहले इस समस्या का कारण जान लेना चाहिए।

जोड़ों के दर्द का आयुर्वेदिक कारण - Jodo ke Dard ka Ayurvedic Karan

आयुर्वेद के अनुसार, जोड़ों में दर्द का ख़ास कारण शरीर में वात दोष का असंतुलन होता है। वात दोष असंतुलित होने से जोड़ों में सूजन, अकड़न और दर्द होता है। इसके अलावा खान-पान की गलत आदतें, पाचन शक्ति की कमजोरी और बढ़ता हुआ टॉक्सिन भी इस समस्या को बढ़ाते हैं।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

जोड़ों के दर्द की आयुर्वेदिक दवा - Jodo ke Dard ki Ayurvedic Dawa

ईन दवाओं से जोड़ों के दर्द का आयुर्वेदिक इलाज किया जा सकता है -

1. संहायोग वटी (Sahayog Vati)

यह आयुर्वेदिक गोली वात और संधिवात से राहत दिलाने में मदद करती है। इसे रेगुलर लेने से सूजन और दर्द कम होता है।

2. महारास्नादि काढ़ा (Maharasnadi Kadha)

यह एक ख़ास आयुर्वेदिक काढ़ा है जो नसों, मांसपेशियों और जोड़ों की कमजोरी को दूर करता है। यह वात दोष को बैलेंस करता है।

3. अश्वगंधा चूर्ण (Ashwagandha Powder)

अश्वगंधा शरीर की इम्युनिटी बूस्ट करता है और जोड़ों के दर्द, सूजन व अकड़न में फायदेमंद होता है।

4. शल्लकी (Shallaki/Boswellia Serrata)

यह एक नेचुरल सूजन-नाशक दवा है जो खासकर ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटाइड आर्थराइटिस में लाभकारी होती है।

5. योगराज गुग्गुलु (Yograj Guggulu)

यह वात दोष को बैलेंस करता है और पुराने जोड़ों के दर्द में बहुत उपयोगी माना जाता है।

दवा के अलावा जोड़ों के दर्द का उपचार कुछ दुसरे असरदार तरीकों से भी किया जा सकता है जो नीचे दिए गए हैं।

जोड़ों के दर्द के लिए असरदार आयुर्वेदिक तेल - Jodo ke Dard ke liye asardar Ayurvedic Tel

1. महानारायण तेल (Mahanarayan Tailam)

यह तेल वातनाशक है और जोड़ों के दर्द में बहुत असरदार है। इससे मालिश करने से सूजन कम होती है और ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है।

2. धारुवेलादि तेल (Dhanwantharam Tailam)

यह तेल गठिया और मांसपेशियों के दर्द में राहत देता है। यह शरीर की कमज़ोरी को दूर करता है।

जोड़ों के दर्द के लिए घरेलू आयुर्वेदिक नुस्खे - Jodo ke Dard ke liye Gharelu Ayurvedic Nuskhe

हल्दी और दूध का सेवन:

रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से सूजन और दर्द कम होता है।

मेथी का प्रयोग:

मेथी के दानों को भूनकर पीस लें और रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें।

लहसुन और तिल का तेल:

लहसुन को तिल के तेल में पकाकर उस तेल से जोड़ों पर मालिश करें। इससे गर्माहट मिलती है और दर्द में राहत मिलती है। यह घुटनों के दर्द का घरेलु इलाज है।

अजवाइन का पेस्ट:

अजवाइन को पानी में पीसकर दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। यह नेचुरल पेन किलर का काम करता है।

जोड़ों के दर्द से राहत के लिए आयुर्वेदिक लाइफस्टाइल - Jodo ke Dard se rahat ke liye Ayurvedic Lifestyle

ईन टिप्स को फॉलो करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है -

  • गर्म पानी से नहायें।
  • भारी भोजन, तले-भुने खाने से बचें।
  • वात बढाने वाली चीजें जैसे चना, मटर, गोभी, उड़द दाल आदि का सेवन कम करें।
  • हल्के योगासन और प्राणायाम करें – ख़ासकर वज्रासन, ताड़ासन और अनुलोम-विलोम।
  • वजन कंट्रोल करें। मोटापा भी जोड़ों पर दबाव बढ़ाता है।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

जोड़ों के दर्द का कारण और इलाज के अलावा कुछ दुसरे ज़रूरी सवाल और जानकारियाँ नीचे दी गयी हैं।

क्या आयुर्वेद से जोड़ों के दर्द का स्थायी इलाज संभव है - Kya Ayurved se jodo ke dard ka sthayi Ilaj sambhav hai?

हां, आयुर्वेद वात दोष को बैलेंस करके, जड़ी-बूटियों और जीवनशैली में बदलाव से जोड़ों के दर्द का स्थायी इलाज कर सकता है।

जोड़ों के दर्द के लिए सबसे अच्छा काढ़ा कौन-सा है - Jodo ke Dard ke liye sabse achha kadha kaunsa hai?

हल्दी और अदरक का काढ़ा, गुग्गुल का काढ़ा, धनिये का काढ़ा, अजवाइन का काढ़ा, शतावरी का काढ़ा - ये सब अच्छे ऑप्शन हैं।

क्या केवल घरेलू उपायों से जोड़ों का दर्द ठीक हो सकता है - Kya keval Gharelu Upayo se jodo ka dard thik ho sakta hai?

अगर समस्या शुरुआती लेवल पर है, तो घरेलू आयुर्वेदिक उपाय असरदार हो सकते हैं। लेकिन पुराना दर्द हो तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही दवाइयों का सेवन करना उचित होगा।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको जोड़ों के दर्द की आयुर्वेदिक दवा के बारे में बताया। लेकिन आप सिर्फ़ ईन सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को जोड़ों के दर्द की समस्या है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //