आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कंधे का दर्द एक आम समस्या बन गई है। कई बार यह मामूली सा दर्द गंभीर रूप लेकर जीवन मुश्किल बना देता है। इसलिए, कंधे के दर्द का रामबाण इलाज जानना बहुत ज़रूरी है। लेकिन इसके पहले कंधे के दर्द का कारण और लक्षण समझ लेना चाहिए जो नीचे दिए गए हैं।
ईन कारणों से कंधे का दर्द हो सकता है -
गलत मुद्रा में बैठना या सोना - लगातार झुककर बैठने या एक ही करवट सोने से कंधे की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है।
फ्रोजन शोल्डर (Frozen Shoulder) - इसमें कंधे की गति सीमित हो जाती है और तेज़ दर्द होता है।
टेंडिनाइटिस (Tendinitis) - इसमें कंधे की मांसपेशियों और हड्डियों को जोड़ने वाली नसों में सूजन आ जाती है।
आर्थराइटिस (गठिया) - उम्र बढ़ने पर हड्डियों के जोड़ घिसने लगते हैं जिससे कंधे में सूजन और दर्द होता है।
मांसपेशियों में खिंचाव या चोट - अचानक भारी वजन उठाने से मांसपेशियां खिंच जाती हैं या फट सकती हैं।
ईन लक्षणों से कंधे के दर्द की पहचान की जा सकती है -
ईन तरीकों से कंधे में दर्द का आयुर्वेदिक और घरेलु उपचार किया जा सकता है -
सरसों का तेल गर्म करें। उसमें 3-4 लहसुन की कलियां डालें। जब लहसुन भुन जाए तो तेल ठंडा करके दर्द वाली जगह पर मालिश करें। यह मांसपेशियों की सूजन कम करता है और ब्लड फ्लो बेहतर बनाता है।
गर्म पानी की बोतल या कपड़े में गरम नमक भरकर कंधे पर 10-15 मिनट रखें। यह जकड़न को दूर करता है और दर्द से राहत दिलाता है।
एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर रोज रात को सोने से पहले पिएं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन (Curcumin) एक नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व है जो सूजन और दर्द में राहत देता है।
2 चम्मच मेथी दाना भिगोकर पीस लें। इसमें थोड़ा गर्म पानी मिलाकर लेप बना लें। इसे कंधे पर 30 मिनट तक लगाएं। मेथी प्राकृतिक दर्दनाशक है, यह सूजन और जकड़न दोनों को कम करती है।
ध्यान दें - योग हमेशा ट्रेनर की निगरानी में करें, खासकर जब दर्द गंभीर हो।
एक कप गुनगुने पानी में आधा चम्मच अदरक का रस और कुछ नींबू का रस मिलाएं। दिन में दो बार सेवन करें। यह मिश्रण शरीर से सूजनकारक तत्वों को बाहर निकालता है।
रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें। यह पाचन ठीक रखता है और शरीर की सूजन को कम करता है।
कंधे में दर्द के कारण, लक्षण और ईलाज के अलावा इस समस्या के बारे में कुछ ज़रूरी सवाल और जानकारियाँ नीचे दी गयी हैं जो रोगी को बहुत फायदा पहुंचा सकती हैं।
अगर दर्द हल्का या शुरुआती अवस्था में है तो घरेलू उपाय बेहद असरदार हो सकते हैं। लेकिन अगर दर्द गंभीर या लंबे समय से है तो डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी है।
हल्के गर्म तेल से धीरे-धीरे मालिश करना लाभकारी हो सकता है, लेकिन जब दर्द बहुत तेज हो या अकड़न ज़्यादा हो, तो मालिश से परहेज़ करें और फिजियोथेरेपिस्ट की मदद लें।
हां, कैल्शियम और विटामिन D की कमी हड्डियों को कमजोर कर सकती है जिससे कंधे और अन्य जोड़ों में दर्द होने लगता है। ऐसे में डॉक्टर से जांच कराकर सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जाती है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको कंधे के दर्द का रामबाण इलाज बताया। लेकिन आप सिर्फ़ ईन सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को कंधे के दर्द की समस्या है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.
AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.
Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.
Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034