?>
आईजीए नेफ्रोपैथी में क्या नहीं खाना चाहिए

आईजीए नेफ्रोपैथी रोग क्या होता है - IgA Nephropathy Rog kya hota hai?

हमारे शरीर में आईजीए नाम का एक एंटीबॉडी होता है, जो इम्युनिटी सिस्टम का हिस्सा है। जब यह आईजीए किडनी के फ़िल्टर में जमा हो जाता है तो इससे किडनी में सूजन होती है और नुकसान पहुँचता है। इसी रोग को आईजीए नेफ्रोपैथी रोग कहते हैं । यह एक किडनी रोग है और इसे बर्जर रोग के नाम से भी जाना जाता है।

किडनी से जुड़ी यह एक बहुत ही गंभीर बीमारी है, इसलिए इस बात का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है कि आईजीए नेफ्रोपैथी में क्या नहीं खाना चाहिए। लेकिन, इससे पहले इस रोग से जुड़ी कुछ और ज़रूरी बातें जान लेनी चाहिए जो नीचे दी गयी हैं।

आईजीए नेफ्रोपैथी रोग के कारण - IgA Nephropathy Rog ke karan

ईन कारणों से आईजीए नेफ्रोपैथी रोग हो सकता है -

  • जेनेटिक/जन्मजात: कुछ लोगों को यह बीमारी विरासत में मिल सकती है।
  • जेंडर: महिलाओं की तुलना में, यह बीमारी पुरुषों में ज़्यादा आम होती है।
  • जाति: श्वेत और एशियाई लोगों में, अफ्रीकी अमेरिकियों की तुलना में यह स्थिति ज़्यादा आम है।
  • उम्र: आमतौर पर यह बीमारी किशोरावस्था से लेकर 30 के दशक के अंत तक शुरू होती है।
  • इन्फेक्शन: सांस से जुड़ा इन्फेक्शन, ख़ास तौर पर गले में खराश के बाद यह बीमारी विकसित हो सकती है।
  • लिवर रोग: सिरोसिस और हेपेटाइटिस, आईजीए नेफ्रोपैथी के खतरे को बढ़ा सकते हैं।
  • सीलिएक रोग: ग्लूटेन सेंसिटिव लोगों में आईजीए नेफ्रोपैथी का ख़तरा बढ़ सकता है।

आईजीए नेफ्रोपैथी रोग के लक्षण - IgA Nephropathy Rog ke lakshan

ईन लक्षणों से आईजीए नेफ्रोपैथी रोग का पता लगाया जा सकता है -

पेशाब में खून (हेमट्यूरिया): यह आईजीए नेफ्रोपैथी का सबसे आम लक्षण है। खून पेशाब में नंगी आंखों से दिखाई दे सकता है या यूरिन टेस्ट से इसका पता लगाया जा सकता है।

सूजन (एडीमा): हाथों और पैरों में सूजन हो सकती है जो बॉडी में एक्स्ट्रा तरल पदार्थ के कारण होती है।

पेट के निचले हिस्से में दर्द: कुछ लोगों को आईजीए नेफ्रोपैथी के कारण पेट के निचले हिस्से में दर्द का अनुभव हो सकता है।

हल्का बुखार और झागदार पेशाब: रोगी को हल्का बुखार आ सकता है। झागदार पेशाब तब आता है जब आपके पेशाब में प्रोटीन निकल रहा हो।

हाई बी पी: आईजीए नेफ्रोपैथी के कारण बी पी हाई भी हो सकता है।

ईन लक्षणों से इस रोग की पहचान करने के बाद खान-पान पर ख़ास ध्यान देना चाहिए और कुछ चीज़ों का परहेज़ करना चाहिए जिसके बारे में जानकारी नीचे दी गयी है।

आईजीए नेफ्रोपैथी में क्या नहीं खाना चाहिए - IgA Nephropathy mein kya nahi khana chahiye?

आम तौर पर इस रोग में ईन चीज़ों से परहेज़ करना चाहिए -

  • ज़्यादा नमक : नमकीन चिप्स, अचार आदि से बचें।
  • ज़्यादा प्रोटीन : रेड मीट, ज़्यादा दालें आदि नहीं खानी चाहिए।
  • ज़्यादा फॉस्फोरस : कोला ड्रिंक्स, प्रोसेस्ड फ़ूड और फास्ट फूड से बचें।
  • ज़्यादा पोटैशियम : केला, आलू, टमाटर, नारियल पानी, संतरा, सूखे मेवे आदि न खाएं या डॉक्टर की सलाह लेकर ही खाएं।
  • अल्कोहल और कैफीन

इसके अलावा आईजीए नेफ्रोपैथी रोग में खान-पान से जुड़े और भी ज़रूरी सवाल और जानकारियाँ नीचे दी गयी हैं।

क्या ग्लूटेन (गेहूं उत्पाद) आईजीए नेफ्रोपैथी को बिगाड़ सकता है - Kya Gluten (gehu products) IgA Nephropathy ko bigaad sakta hai?

हाँ, कुछ सबूत हैं कि ग्लूटेन का सेवन आईजीए नेफ्रोपैथी को खराब कर सकता है।

क्या आईजीए नेफ्रोपैथी में चाय या कॉफी पी सकते हैं - Kya IgA Nephropathy mein chay ya coffee pi sakte hain?

चाय या कॉफी पीना आमतौर पर सुरक्षित होता है, लेकिन सीमित मात्रा में। अगर आप अपनी कॉफी या चाय में दूध या अन्य एडिटिव्स मिलाते हैं, तो उनमें पोटेशियम और फास्फोरस की मात्रा बढ़ सकती है, जो आईजीए नेफ्रोपैथी रोगी के लिए हानिकारक हो सकती है।

आईजीए नेफ्रोपैथी के मरीज को कौन-कौन से फल नहीं खाने चाहिए - IgA Nephropathy ke marij ko kaun-kaun se phal nahi khane chahiye?

आईजीए नेफ्रोपैथी के मरीजों को आमतौर पर ज़्यादा पोटेशियम वाले फल नहीं खाने चाहिए। इनमें केले, संतरे, आलूबुखारा, खरबूजा, टमाटर और कुछ फल वाले रस शामिल हैं।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि आईजीए नेफ्रोपैथी रोग होने पर क्या नहीं खाना चाहिए। लेकिन आप सिर्फ़ ईन सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको आईजीए नेफ्रोपैथी रोग है या ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेद अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेद के साथ।

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034