आयुर्वेद में शुगर के लिए सबसे अच्छी दवा के रूप में जामुन, गुड़मार, मेथी, करेला और नीम जैसी जड़ी-बूटियाँ बहुत प्रभावी मानी जाती हैं। ये दवाएं शरीर के इंसुलिन फंक्शन को सपोर्ट करती हैं और ब्लड शुगर को प्राकृतिक रूप से संतुलित करने में मदद करती हैं। अगर हम बात करें आयुर्वेद की तो चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में भी मधुमेह के नियंत्रण के लिए औषधि, डाइट और दिनचर्या को समान रूप से महत्वपूर्ण बताया गया है।
बहुत से लोग डायबिटीज या शुगर की अंग्रेजी दवाएं लंबे समय तक लेने के बावजूद भी शुगर को कंट्रोल में नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में लोग प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय की तलाश में रहते हैं। यही कारण है कि "आयुर्वेद में शुगर की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?" जैसे सवाल लोगों के मन में बार-बार उठते हैं। लेकिन इससे पहले शुगर या डायबिटीज के बारे में कुछ आम जानकारियाँ लेनी चाहिए जो नीचे दी गयी हैं।
शुगर या मधुमेह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर इंसुलिन हार्मोन का पर्याप्त निर्माण नहीं कर पाता या शरीर उसमें सही तरीके से प्रतिक्रिया नहीं करता, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो यह आंख, किडनी, दिल और नर्व्स को नुकसान पहुंचा सकता है।
आयुर्वेद में शुगर को "मधुमेह" कहा गया है। यह एक अष्टोमहागद यानी जटिल और खतरनाक रोगों में शामिल है। आयुर्वेद के अनुसार यह रोग तब होता है जब शरीर में कफ, पित्त और वात का संतुलन बिगड़ जाता है, खासकर कफ दोष बढ़ने से।
कुछ आयुर्वेदिक औषधियां शुगर के रोगियों के लिए रामबाण मानी जाती हैं। इनमें ख़ास हैं -
गुड़मार का मतलब है "गुड़ यानी चीनी को मारने वाला"। यह जड़ी-बूटी शुगर लेवल को नेचुरली कम करने में बेहद असरदार है। यह पैंक्रियाज को इंसुलिन उत्पादन में मदद करती है और मीठे की लालसा भी कम करती है। गुड़मार पाउडर को गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार लें। आजकल इसके कैप्सूल्स भी उपलब्ध हैं।
जामुन की गुठली शुगर रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करती है और इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाती है। जामुन की सूखी गुठली को पीसकर चूर्ण बना लें और 1 चम्मच सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें।
मेथी इंसुलिन की क्रिया को सुधारती है और कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करती है जिससे ब्लड शुगर नहीं बढ़ता। रातभर पानी में भिगोए हुए मेथी के दानों को सुबह खाली पेट चबाकर खाएं।
विजयसार को 'मधुमेह हंटर' कहा जाता है। इसका उपयोग पुराने समय से मधुमेह रोगियों के लिए किया जाता रहा है। विजयसार की लकड़ी का गिलास रात में पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट उस पानी को पीएं।
दवा के अलावा कुछ दुसरे तरीकों से भी शुगर/डायबिटीज का इलाज किया जा सकता है जो नीचे दिए गए हैं।
हर दिन योग करें – ख़ासकर प्राणायाम, कपालभाति और मंडूकासन। तनाव न लें – मानसिक तनाव भी ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। हर दिन टहलना जरूरी है – कम से कम 30 मिनट।
| आयुर्वेदिक उपचार | कैसे मदद करता है | Avoid / Risk (परहेज / जोखिम) |
| गुड़मार | शुगर अवशोषण कम करता है | बिना डॉक्टर की सलाह के अधिक मात्रा लेने से हाइपोग्लाइसीमिया |
| जामुन बीज चूर्ण | ब्लड शुगर नियंत्रण में मदद | खाली पेट अधिक लेने से पेट में जलन |
| मेथी दाना | इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाता है | अधिक मात्रा से गैस या दस्त |
| करेला जूस | ग्लूकोज लेवल कम करने में सहायक | बहुत ज्यादा सेवन से शुगर अचानक कम हो सकती है |
| नीम | ब्लड शुद्ध करता है और शुगर संतुलित करता है | कमजोर या लो BP वाले मरीज सावधानी रखें |
| त्रिफला | मेटाबोलिज्म सुधारता है | ज्यादा लेने से दस्त हो सकते हैं |
शुगर में ईन चीज़ों को ना खाएं -
शुगर होने पर ईन चीज़ों को अपनी डाइट में शामिल करें -
आयुर्वेद में शुगर की सबसे अच्छी दवा के अलावा कुछ ज़रूरी सवाल और जानकारियाँ नीचे दी गयी हैं जो रोगी को फायदा पहुंचा सकती है।
शुगर कंट्रोल करने के लिए मेथी का सेवन करना बहुत अच्छा उपाय होता है।
आंवला चूर्ण, दालचीनी का चूर्ण, मेथी के बीज का चूर्ण, सहजन का चूर्ण और त्रिफला का चूर्ण।
60 साल की उम्र में, उपवास के दौरान ब्लड शुगर का स्तर 90 से 130 mg/dL के बीच होना चाहिए।
अगर ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:
जामुन, गुड़मार और करेला सबसे प्रभावी माने जाते हैं।
हाँ, आयुर्वेदिक दवा के साथ एलोपैथिक दवा ले सकते हैं लेकिन केवल डॉक्टर की सलाह से।
हाँ, करेला जूस रोज पीना सुरक्षित हो सकता है लेकिन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से।
गलत मात्रा या बिना सलाह के लेने से साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
हाँ, सही डाइट आयुर्वेदिक उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको आयुर्वेद में शुगर की सबसे अच्छी दवा के बारे में बताया। लेकिन आप सिर्फ़ ईन सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को शुगर या डायबिटीज की समस्या है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने शुगर के सही प्रकार और ट्रिगर की पहचान होने के बाद डॉक्टर द्वारा दी गई आयुर्वेदिक दवा, जड़ी-बूटियाँ और संतुलित डाइट अपनाने पर ब्लड शुगर के स्तर और उससे जुड़े लक्षणों में सुधार महसूस किया। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन और मधुमेह की गंभीरता अलग होती है, इसलिए किसी भी दवा या सपोर्टिव थेरेपी को शुरू करने से पहले किसी योग्य आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।
यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।
यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.
AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.
Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.
Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.
AyuKarma Muscle Magic Capsules combine Ayurvedic herbs to support appetite, digestion, nourishment, healthy weight gain, muscle strength and daily vitality for adults.
AyuKarma Obes-Fit Capsules combine Ayurvedic herbs to support appetite control, digestion, metabolism, healthy weight management, energy and overall wellness alongside an active lifestyle.
AyuKarma Body Detox Capsules combine Ayurvedic herbs to support natural detoxification, digestion, colon cleansing, metabolism, gut wellness and overall rejuvenation for daily vitality.
Doctor-recommended ayurvedic medicine to control diabetes, manage blood sugar levels & reduce diabetes-related complications in diabetic patients. Developed by Dr. Puneet Dhawan with the Karma Ayurveda philosophy.
Doctor-recommended Ayurvedic gut supplement that helps relieve occasional constipation, promote smooth bowel movement, reduce gas & bloating and improve digestion. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.
Doctor-recommended Ayurvedic joint supplement that helps relieve joint pain & stiffness, improve flexibility and support smoother, more comfortable movement. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.
Ayurvedic Kidney Detox Kit for individuals with high creatinine, high BP, diabetes, high uric acid, alcohol consumption habits, frequent painkiller use or early signs of kidney stress.
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034