?>
यह एक ऐसी कंडीशन है जिसमें किडनी के टिश्यूज़ में सूजन आ जाती है या उनको नुकसान पहुँचता है। इस रोग को ‘नेफ्राइटिस’ कहा जाता है। किडनी से जुड़ी यह एक गंभीर समस्या है इसलिए, इस बात पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है कि किडनी सूजन रोग होने पर क्या नहीं खाना चाहिए। लेकिन इससे पहले किडनी सूजन रोग के बारे में कुछ दूसरी जानकारियाँ लेनी चाहिए जो नीचे दी गयी हैं।
यह रोग 3 टाइप का होता है -
ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस: किडनी के ग्लोमेरुलस, जो ब्लड को छानने का काम करता है, उसमें यह सूजन होती है।
पाइलोनेफ्राइटिस: यह किडनी में इन्फेक्शन है, जो अक्सर मूत्राशय के इन्फेक्शन से शुरू होता है।
नेफ्रोटिक सिंड्रोम: यह एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें किडनी से प्रोटीन का रिसाव होता है यानी ज़्यादा मात्रा में प्रोटीन पेशाब के रास्ते से बाहर निकलने लगता है।
ईन कारणों से किडनी सूजन रोग होता है -
ईन लक्षणों से किडनी सूजन रोग की पहचान कि जा सकती है -
ईन लक्षणों से इस रोग की पहचान करने के बाद खान-पान पर ख़ास ध्यान देना चाहिए और कुछ चीज़ों का परहेज़ करना चाहिए, जिसके बारे में जानकारी नीचे दी गयी है।
आम तौर पर इस रोग में ईन चीज़ों से परहेज़ करना चाहिए -
जिन फलों में पोटैशियम की मात्रा ज़्यादा होती है उनको किडनी सूजन रोग होने पर नहीं खाना चाहिए। ईन फलों में केला, संतरा, खरबूजा, खजूर, आलूबुखारा और एवोकाडो शामिल हैं।
किडनी की सूजन में कुछ दालें नुकसानदायक हो सकती हैं, जिनमें पोटैशियम की मात्रा ज़्यादा होती है जैसे अरहर दाल, मसूर दाल और राजमा।
सिमित मात्रा में लेने चाहिए क्योंकि इनमें पोटेशियम और फोस्फोरस ज़्यादा होता है जो किडनी सूजन में नुकसान पहुंचा सकता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां और जड़ वाली सब्जियां किडनी सूजन में अवॉइड करनी चाहिए क्योंकि इनमें पोटेशियम या ऑक्सालेट की मात्रा ज़्यादा होती है, जो सूजन या पथरी बनाने की संभावना को बढ़ा सकती हैं।
किडनी में सूजन होने पर नमक का सेवन कम करना या बंद कर देना चाहिए क्योंकि नमक में सोडियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।
आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इस बारे में एक बार डॉक्टर की सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि किडनी सूजन रोग होने पर क्या नहीं खाना चाहिए। लेकिन आप सिर्फ़ ईन सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको किडनी सूजन रोग है या ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेद अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेद के साथ।
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034