पित्त का रामबाण इलाज - कर्मा आयुर्वेदा

हमारा शरीर तीन मुख्य दोषों – वात, पित्त और कफ – से मिलकर बना है। जब ये तीनों बैलेंस होते हैं, तो शरीर स्वस्थ रहता है। लेकिन जब इनमें से कोई भी दोष असंतुलित होता है, तो अनेक प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। ऐसे ही जब पित्त बढ़ता है, तो शरीर में गर्मी बढ़ने, पाचन में गड़बड़ी, त्वचा रोग, एसिडिटी, सिरदर्द, झुंझलाहट जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए पित्त का रामबाण इलाज जानना बहुत ज़रूरी है। लेकिन इससे पहले इस रोग के बारे में कुछ आम जानकारियाँ लेनी चाहिए जो नीचे दी गयी हैं।

पित्त बढ़ने के लक्षण - Pitt badhne ke Lakshan

ईन लक्षणों से आम तौर पर पित्त बढ़ने की पहचान की जा सकती है -

  • मुंह में कड़वाहट या खट्टापन
  • पेट में जलन या भारीपन
  • बार-बार उल्टी या मितली आना
  • आँखों में जलन और लालिमा
  • शरीर और सिर में गर्मी का अनुभव
  • गुस्सा जल्दी आना
  • त्वचा पर फोड़े-फुंसी या खुजली
  • नींद न आना या बार-बार टूटना
  • थकान और चिड़चिड़ापन
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

पित्त बढ़ने के कारण - Pitt badhne ke Karan

पेट में पित्त बढ़ना कई कारणों से हो सकता है, जैसे:

  • ज़्यादा मसालेदार, तला हुआ खाना
  • देर रात तक जागना
  • दिन में सोने की आदत
  • गुस्सा, तनाव और चिंता
  • ज़्यादा चाय-कॉफी या शराब का सेवन
  • गलत समय पर भोजन करना
  • बार-बार खाना या ओवरईटिंग

पित्त का रामबाण इलाज; नेचुरल और असरदार उपाय - Pitt ka Ramban Ilaj - Natural aur Asardar Upay

पित्त का आयुर्वेदिक उपचार और पित्त के लिए घरेलु उपाय, पित्त का रामबाण इलाज हैं; जो इस प्रकार हैं -

1. त्रिफला चूर्ण – आयुर्वेदिक वरदान

त्रिफला चूर्ण (हरड़, बहेड़ा, आंवला) पाचन को स्ट्रोंग करता है और पित्त को बैलेंस करता है। रात में सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें। इससे पेट साफ रहेगा और पित्त की गर्मी कम होगी।

2. ठंडी चीजों का सेवन – शरीर को करें कूल

ठंडी चीजें जैसे: सौंफ का पानी, नारियल पानी, बेल का शरबत, खस का शरबत, दही या छाछ, गिलोय का रस लें। ये शरीर को अंदर से ठंडक देती हैं और पाचन में भी मदद करती हैं।

3. पित्त के लिए घरेलू नुस्खा – धनिया और सौंफ का मिश्रण

इसके लिए 1 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच धनिया के बीज और 1 गिलास पानी लें। रात को सौंफ और धनिया को पानी में भिगो दें। सुबह इसे छानकर पी लें।

4. नीम और गिलोय – प्राकृतिक पित्त नाशक

ये शरीर से ज़हरीले तत्वों को बाहर निकालते हैं और पाचन को सुधारते हैं। 10 मिली गिलोय का रस सुबह खाली पेट लें और नीम की पत्तियों को चबाना या उनका रस लेना सही रहता है।

5. अश्वगंधा – तनाव और पित्त दोनों का इलाज

अश्वगंधा एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो मन को शांत करती है और पाचन को ठीक करती है। रात को 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर दूध के साथ लें।

6. एलोवेरा – शीतल और शक्तिशाली उपाय

एलोवेरा का रस पाचन क्रिया को मजबूत करता है और शरीर की गर्मी को कम करता है। सुबह खाली पेट 10-15 मिली एलोवेरा जूस पिएं।

7. आंवला – सबसे अच्छा प्राकृतिक कूलेंट

आंवला में विटामिन C भरपूर होता है, जो पाचन में सहायक है और शरीर को ठंडा रखता है। आंवला जूस सुबह खाली पेट लें या सूखे आंवले का पाउडर एक चम्मच शहद के साथ ले सकते हैं।

8. खानपान में सुधार – पित्त नियंत्रण का मूलमंत्र

तली-भुनी और मसालेदार चीजों से परहेज करें, खट्टे फल जैसे नींबू, टमाटर, इमली कम खाएं, ज्यादा मिर्च और गर्म मसालों से दूर रहें, गुनगुना पानी पिएं, बर्फ का इस्तेमाल न करें और एक समय पर एक ही भोजन लें – मिक्स न करें।

9. योग और प्राणायाम – पाचन और मानसिक संतुलन के लिए

कुछ योगासन जो मदद करते हैं: वज्रासन (भोजन के बाद), पवनमुक्तासन, भ्रामरी प्राणायाम और अनुलोम विलोम। इनसे पाचन तंत्र मजबूत होता है और पित्त संतुलित रहता है।

10. पर्याप्त नींद और तनाव से मुक्ति

अगर आप दिनभर काम करते हैं और नींद पूरी नहीं करते, तो पेट की गर्मी और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। मोबाइल का प्रयोग रात को कम करें, ध्यान और मेडिटेशन की आदत डालें।

11. पित्त के लिए आयुर्वेदिक दवाएं

अविपत्तिकर चूर्ण, कामदुधा रस, सुतशेखर रस, शंखवटी और गिलोय घनवटी - ये दवाइयाँ पित्त के लिए लाभकारी होती हैं, लेकिन इन्हें किसी अच्छे आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से ही लें।

पित्त बढ़ने के लक्षण, कारण और इलाज के अलावा इस रोग के बारे में कुछ और ज़रूरी सवाल और जानकारियाँ नीचे दी गयी हैं जो रोगी को बहुत फायदा पहुंचा सकती हैं।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

क्या पित्त की समस्या बार-बार होती है - Kya Pitt ki samasya bar-bar hoti hai?

अगर आपने मूल कारणों को नहीं बदला (जैसे खानपान, तनाव), तो यह बार-बार हो सकती है।

क्या पित्त की वजह से बाल झड़ सकते हैं - Kya Pitt ki wajah se baal jhad sakte hain?

हां, लंबे समय तक पित्त बढ़ा रहे तो बाल झड़ने की संभावना बढ़ जाती है।

क्या पित्त की वजह से उल्टी होती है - Kya Pitt ki wajah se ulti hoti hai?

हाँ, पित्त की वजह से उल्टी हो सकती है। पित्त एक पीला या हरा तरल पदार्थ है जो लिवर द्वारा बनता है और पाचन में सहायता करता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको पित्त का रामबाण इलाज बताया। लेकिन आप सिर्फ़ ईन सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को पित्त की समस्या है या पित्त बढ़ने के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //