लिवर में सूजन का रामबाण इलाज

लिवर हमारे शरीर का एक बहुत ही ख़ास अंग है, जो पाचन से लेकर ज़हरीले तत्वों को बाहर निकालने तक कई काम करता है। लेकिन जब इसमें सूजन आ जाती है, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है।

लिवर में सूजन (Hepatitis या Fatty Liver के रूप में) आजकल बहुत आम हो गई है, खासकर खराब लाइफस्टाइल, शराब का सेवन, गलत खानपान और दवाओं के ज़्यादा इस्तेमाल के कारण। यदि समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर रूप ले सकती है। इसलिए, लिवर में सूजन का रामबाण इलाज जानना बहुत ज़रूरी है। लेकिन इससे पहले लिवर में सूजन के बारे में कुछ आम जानकारियाँ लेनी चाहिए जो नीचे दी गयी हैं।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

लिवर में सूजन के कारण - Liver mein Sujan ke Karan

आम तौर पर ईन कारणों से लिवर में सूजन होती है -

  • ज़्यादा शराब पीना
  • फैटी फूड और जंक फूड
  • हैपेटाइटिस वायरस (A, B, C)
  • दवाओं का साइड इफेक्ट
  • मोटापा और डायबिटीज

लिवर में सूजन के लक्षण - Liver mein Sujan ke Lakshan

ईन लक्षणों से लिवर में सूजन की पहचान की जा सकती है -

  • पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या भारीपन
  • जी मिचलाना और उल्टी आना
  • भूख में कमी
  • कमजोरी और थकावट
  • आंखों और त्वचा का पीला पड़ना (जॉन्डिस)
  • पेशाब का रंग गाढ़ा होना
  • मल का रंग हल्का होना
  • वजन घटना

लिवर में सूजन का रामबाण इलाज; घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय - Liver mein Sujan ka Ramban Ilaj; Gharelu aur Ayurvedic Upay

लिवर में सूजन का घरेलु और आयुर्वेदिक उपचार करने के तरीके इस प्रकार हैं -

1. भृंगराज – लिवर का संरक्षक पौधा: यह लिवर में सूजन की आयुर्वेदिक दवा है। इसके पत्तों का रस लिवर को साफ करता है और सूजन कम करता है। भृंगराज के पत्तों का रस निकालकर रोज़ सुबह 1 चम्मच शहद के साथ लें या फिर भृंगराज की चाय भी ली जा सकती है।

2. कुटकी – लिवर सूजन में सबसे असरदार जड़ी-बूटी: कुटकी का स्वाद कड़वा होता है लेकिन यह लिवर की सूजन, पीलिया और फैट को कम करने में रामबाण मानी जाती है। कुटकी पाउडर आधा चम्मच शहद या गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार लें।

3. त्रिफला – पाचन सुधारें, लिवर का भार घटाएं: त्रिफला लिवर से टॉक्सिन्स निकालने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। रात को सोते समय एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें।

4. अदरक और लहसुन – सूजन कम करने वाले प्राकृतिक तत्व: ये दोनों एंटी-इंफ्लेमेटरी होते हैं और लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। हर दिन भोजन में अदरक-लहसुन का प्रयोग करें या इनका काढ़ा बनाकर पिएं। यह लिवर की सूजन कम करने का घरेलू उपाय है।

5. गिलोय – लिवर की सूजन और इम्युनिटी दोनों पर असर: गिलोय लिवर को डिटॉक्स करता है और सूजन कम करता है। ये वायरल हैपेटाइटिस में भी बहुत उपयोगी है। गिलोय रस सुबह खाली पेट 10-15 ml गुनगुने पानी के साथ पिएं।

6. नीम और तुलसी – इन्फेक्शन से लड़ें, लिवर को साफ करें: नीम और तुलसी दोनों ही शरीर से ज़हरीले तत्व बाहर निकालते हैं और लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं। तुलसी और नीम के 5-5 पत्ते रोज़ सुबह खाली पेट चबाएं या इनके रस को एक-एक चम्मच पिएं।

7. एलोवेरा जूस – लिवर को ठंडक और डिटॉक्स: एलोवेरा लिवर को ठंडा रखता है, जलन और सूजन कम करता है। एलोवेरा जूस रोज सुबह खाली पेट 15 ml लें।

8. पानी और नारियल पानी – नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन: शरीर में पानी की कमी लिवर पर ज़्यादा दबाव डालती है। खूब पानी और नारियल पानी पिएं। हर दिन 8-10 गिलास पानी पिएं। गर्मियों में नारियल पानी जरूर शामिल करें।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

लिवर में सूजन के लक्षण और ईलाज के अलावा कुछ और ज़रूरी सवाल और जानकारियाँ नीचे दी गयी हैं जो रोगी को फायदा पहुंचा सकती हैं।

लिवर की सूजन में क्या खाना चाहिए - Liver ki Sujan mein kya khana chahiye?

हरी सब्जियां, फल जैसे सेब, पपीता, जामुन, हल्दी वाला दूध, दलिया, मूंग की दाल, ग्रीन टी या हर्बल टी और ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीज़ें जैसे अलसी के बीज - ये सारी चीज़ें लिवर की सूजन में फायदेमंद होती हैं।

लिवर की सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए - Liver ki Sujan mein kya nahi khana chahiye?

तला-भुना खाना, जंक फूड, बर्गर, पिज्जा, शराब और धूम्रपान, बासी या फफूंद लगे अनाज, मीठी चीज़ें, कोल्ड ड्रिंक और रेड मीट - ईन सब चीज़ों से बचना चाहिए क्योंकि ये लिवर की सूजन में नुकसान पहुंचा सकती हैं।

लिवर की सूजन में कौनसी एक्सरसाइज और योग करना चाहिए - Liver ki Sujan mein kaunsi Exercise aur Yog karna chahiye?

भुजंगासन (Cobra pose), वक्रासन (Spinal twist), धनुरासन (Bow pose), कपालभाति और अनुलोम-विलोम प्राणायाम - ये सारे योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज लिवर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते हैं और सूजन कम करने में मदद करते हैं। लेकिन, इन योगासनों को विशेषज्ञ की देखरेख में करना बेहतर रहेगा।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको लिवर में सूजन का रामबाण इलाज बताया। लेकिन आप सिर्फ़ ईन सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को लिवर में सूजन की समस्या है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //