कोलेस्ट्रॉल कम करने के फूड्स

कोलेस्ट्रॉल कम करने के फूड्स – Cholesterol Kam Karne Ke Foods

कोलेस्ट्रॉल की समस्या होगी सही डाइट से दूर – Cholesterol ki samasya hogi sahi diet se door

कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा वसा यानी फैट वाला पदार्थ है जो लिवर द्वारा बनाया जाता है और हमारे खानपान से भी मिलता है। कुछ हद तक बॉडी को इसकी ज़रूरत भी होती है लेकिन, ज़्यादा एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी 'खराब' कोलेस्ट्रॉल के धमनियों की दीवारों में जमा होने से हार्ट डिज़ीज़, स्ट्रोक और दूसरी दिल से जुड़ी बीमारियाँ पैदा हो जाती हैं। यह खाने-पीने से भी बढ़ता है, इसलिए, कोलेस्ट्रॉल कम करने के फूड्स का इस्तेमाल करके सही उपचार करना चाहिए। लेकिन, पहले कोलेस्ट्रॉल के टाइप और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण भी जान लेने चाहिए जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

 

कोलेस्ट्रॉल के टाइप – Cholesterol ke type

यह 3 तरह का होता है –

  • अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL): यह कोलेस्ट्रॉल को ब्लड फ्लो से लिवर तक ले जाता है, जहाँ इसे बॉडी से बाहर निकाल दिया जाता है। लेकिन, इसका हाई लेवल भी हार्ट डिज़ीज़ बढ़ा सकता है।
  • खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL): बॉडी में ज़्यादातर कोलेस्ट्रॉल यही बनाता है। इसका लेवल हाई होने से यह धमनियों में जमा होकर प्लाक बना सकता है, जिससे हार्ट डिज़ीज़ और स्ट्रोक होने के चांस बढ़ जाते हैं।
  • बहुत कम घनत्व वाला लिपोप्रोटीन (VLDL): यह एक अलग प्रकार का "खराब" कोलेस्ट्रॉल है जो धमनियों में प्लाक जमा कर सकता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण – Cholesterol badhne ke kaaran

  • गलत डाइट जैसे रेड मीट, फुल-फैट डेयरी और ट्रांस फैट वाली चीज़ें खाना।
  • फिज़िकली ऐक्टिव न रहना जिससे "अच्छा" एचडीएल कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है।
  • ज़्यादा बॉडी फैट से कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना।
  • धूम्रपान से खून की नलियों को नुकसान पहुँचना।
  • ज़्यादा शराब पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाना।
  • ज़्यादा स्ट्रेस से हार्मोन में बदलाव होना और कोलेस्ट्रॉल बढ़ना।
  • परिवार में पहले से किसी को कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने से संतान को भी यह प्रॉब्लम हो सकती है।
  • उम्र के बढ़ने से (ख़ासकर 40 की उम्र के बाद), लिवर "खराब" एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बॉडी से ठीक से बाहर नहीं निकाल पाता जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है।
  • डायबिटीज़, लिवर या किडनी की पुरानी बीमारी, और हाइपोथायरायडिज्म जैसी कुछ मेडिकल कंडीशंस से कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के फूड्स – Cholesterol kam karne ke foods

  • 1. ओट्स: इनमें घुलनशील फाइबर होता है जिससे LDL कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसलिए, सुबह के नाश्ते में 1 कटोरी ओट्स खाएँ।
  • 2. बादाम और अखरोट: इनमें हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। रोज़ 5-6 बादाम और 2-3 अखरोट खाना सेहत کے लिए फायदेमंद है।
  • 3. अलसी के बीज: यह ओमेगा-3 का अच्छा सोर्स है। साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड कम होता है। इसलिए, 1 चम्मच फ्लैक्ससीड रोज़ खाने चाहिए।
  • 4. फल: सेब, संतरा, बेरीज़ जैसे फलों में पेक्टिन फाइबर होता है जो LDL कोलेस्ट्रॉल कम करता है। साथ ही इनमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स दिल को स्ट्रॉंग बनाते हैं।
  • 5. हरी पत्तेदार सब्जियाँ: पालक, मेथी, चोलाई जैसी सब्जियाँ विटामिन-K, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं जो बॉडी में फैट जमने से रोकती हैं।
  • 6. दालें और बीन्स: इनमें घुलनशील फाइबर ज़्यादा होता है, जिससे LDL कम हो सकता है।
  • 7. जैतून का तेल: इसमें मोनो-अनसैचुरेटेड फैट होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। खाना पकाने में इसका इस्तेमाल करें।
  • 8. लहसुन: यह कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर के लिए बहुत फायदेमंद है। कच्चा लहसुन ज़्यादा फायदा देता है।
  • 9. डार्क चॉकलेट (70% कोको): यह फ्लेवोनॉयड्स से भरपूर होती है जिसे रोज़ाना लिमिट में खाने से HDL यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
  • 10. ग्रीन टी: इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। यह फैट मेटाबॉलिज़्म बढ़ाती है और कोलेस्ट्रॉल कम करती है।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

 

FAQs

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन से पेय फायदेमंद हैं – Cholesterol kam karne ke liye kaun se pey faydemand hain?

ग्रीन टी, नींबू पानी, आंवला जूस और ओट्स ड्रिंक।

क्या दही कोलेस्ट्रॉल कम करता है – Kya dahi cholesterol kam karta hai?

हाँ, प्रोबायोटिक दही डाइजेशन सुधारकर खराब कोलेस्ट्रॉल कम करता है।

क्या राजमा और चना कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छे हैं – Kya rajma aur chana cholesterol ke liye acche hain?

हाँ, इनमें घुलनशील फाइबर ज़्यादा होता है, जिससे LDL कम होता है।

क्या दूध या घी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं – Kya doodh ya ghee cholesterol badhaate hain?

फुल क्रीम दूध और ज़्यादा घी LDL बढ़ा सकते हैं, लेकिन लिमिट में देसी घी खाने से नुकसान नहीं होता।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने के फूड्स बताए। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से कोलेस्ट्रॉल कम करने का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट और कंसल्टेंसी भी मिलेगी। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Web Stories

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034