आज की भागदौड़ भरी लाइफ में PCOS एक बहुत आम हार्मोनल समस्या बन चुकी है। पीरियड्स टाइम पर न आना, वजन बढ़ना, मुंहासे, चेहरे पर अनचाहे बाल और गर्भधारण में दिक्कत – ये सभी PCOS के आम लक्षण हैं, जिनको और ज़्यादा बिगाड़ती है – चीनी यानी शुगर। यहाँ तक कि PCOS में चीनी ज़हर समान मानी जाती है। लेकिन फिर भी कई महिलाएं बिना कुछ सोचे मीठा खा लेती हैं। इसलिए, ये ठीक से समझना चाहिए कि PCOS में चीनी (Sugar) ज़हर जैसी क्यों मानी जाती है? साथ ही PCOS और शुगर से जुड़े दूसरे तथ्यों को जानना चाहिए जिनकी जानकारी नीचे शेयर की गई है।
यह एक हार्मोनल डिसऑर्डर है जिसमें अंडाशय में छोटे-छोटे सिस्ट बन जाते हैं और हार्मोन का बैलेन्स बिगड़ जाता है। इसमें इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है, जिससे बॉडी शुगर का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाती।
नीचे दिए गए ईन कारणों से PCOS में चीनी को ज़हर समान माना गया है –
PCOS में पहले से ही बॉडी इंसुलिन को सही से काम नहीं करने देती। जब आप ज्यादा चीनी खाती हैं, तो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ती है। बॉडी ज्यादा इंसुलिन बनाती है और धीरे-धीरे इंसुलिन रेजिस्टेंस और बढ़ जाता है। इसका सीधा असर हार्मोन पर पड़ता है और ओवरी में सिस्ट बढ़ने लगते हैं।
ज़्यादा शुगर खाने से शरीर में एंड्रोजन (पुरुष हार्मोन) बढ़ जाता है, जिससे चेहरे पर बाल, मुंहासे और पीरियड्स की गड़बड़ी बढ़ जाती है।
शुगर खाली कैलोरी देती है। इससे पेट की चर्बी बढ़ती है और मोटापा PCOS को और ज़्यादा सिरियस बना देता है।
ज़्यादा शुगर शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ाती है, जिससे ओवरी और यूट्रस में सूजन आ सकती है, और पीरियड्स का समय ज्यादा गड़बड़ा सकता है।
शुगर खाने के बाद कुछ वक़्त के लिए एनर्जी मिलती है, लेकिन बाद में शुगर तेजी से गिरती है, जिससे कमजोरी और थकान महसूस होती है।
आयुर्वेद में PCOS को ग्रंथिभूत आर्तवदुष्टि या कफ-वात प्रधान विकार माना जाता है। आयुर्वेद के हिसाब से PCOS में शुगर महिला की बॉडी पर इस तरह से असर डालती है –
मीठा स्वाद कफ को बढ़ाता है। ज़्यादा शुगर खाने से बॉडी में कफ जमा होती है, जिससे ओवरी में सिस्ट बनने लगते हैं।
ज्यादा मीठा खाने से डाइजेशन कमजोर हो जाता है, जिससे आम (टॉक्सिन्स) बनता है। यही आम ओवरी में जाकर दिक्कत पैदा करता है।
शुगर मेद धातु यानी फैट को बढ़ाती है, जिससे मोटापा बढ़ता है और हार्मोन का बैलेन्स बिगड़ता है।
आयुर्वेद के हिसाब से ज्यादा शुगर से महिला प्रजनन तंत्र में रुकावट आती है, जिससे पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं।
फल (लिमिट में), 1-2 खजूर, भीगे बादाम, नारियल पानी, दाल और प्रोटीन वाली चीज़ें खाएँ।
PCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण ब्लड शुगर जल्दी गिरती है, जिससे बार-बार मीठा खाने का मन करता है।
हाँ, ज्यादा शुगर इंसुलिन बढ़ाती है जो एंड्रोजन हार्मोन को बढ़ाकर सिस्ट बनने की प्रोसेस तेज कर देती है।
लिमिट में ही लें। ज्यादा गुड़ भी ब्लड शुगर बढ़ाता है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि PCOS में चीनी (Sugar) ज़हर जैसी क्यों मानी जाती है? लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को PCOS की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से PCOS का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034