PCOS को कंट्रोल करने वाले 5 सुबह के आसान योगासन

PCOS को कंट्रोल करने वाले 5 सुबह के आसान योगासन – PCOS Ko Control Karne Wale 5 Subah Ke Asaan Yogaasan

योग करेगा महिलाओं में PCOS कंट्रोल – Yog karega mahilaon mein PCOS control

हार्मोन का बैलेन्स बिगड़ने से PCOS की समस्या होती है जिसमें अंडाशय में कई छोटे सिस्ट यानी फ्लूइड से भरी थैलीयाँ बन जाती हैं और पुरुष हार्मोन (एण्ड्रोजन) का लेवल बहुत ज़्यादा हो जाता है। यह बीमारी सिर्फ़ दवाओं से पूरी तरह ठीक नहीं की जा सकती। इसके उपचार के लिए लाइफस्टाइल में सुधार बहुत ज़रूरी है जिसमें योगासन का अहम रोल है। ईनमें सुबह के 5 योगासन सबसे मुख्य हैं। इसलिए, PCOS को कंट्रोल करने वाले 5 सुबह के आसान योगासन के बारे में जानकार PCOS का जल्द उपचार करना चाहिए। लेकिन, सबसे ज़्यादा ज़रूरी है PCOS को जल्द पहचान लेना ताकि इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सके।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

किन लक्षणों से PCOS की पहचान हो सकती है? – Kin lakshano se PCOS ki pahchaan ho sakti hai?

  • पीरियड्स रेगुलर न रहना, देर से आना या बिलकुल न आना।
  • पीरियड्स बहुत कम वक़्त के लिए आना या ज़्यादा टाइम तक रहना।
  • प्रेग्नेंसी में दिक्कत।
  • पुरुष हार्मोन (एंड्रोजन) के बढ़ने से चेहरे, छाती, पीठ और पेट पर मोटे, काले बाल उग जाना।
  • स्किन ऑइली हो जाना, साथ ही लगातार पिम्पल्स होना।
  • सिर के बाल का झड़ना या पतले होना।
  • वजन बढ़ जाना।
  • अंडाशय में कई छोटे सिस्ट दिखना जो अल्ट्रासाउंड में दिखाई देते हैं।
  • स्ट्रेस, चिंता और डिप्रेशन होना।

PCOS को कंट्रोल करने वाले 5 सुबह के आसान योगासन – PCOS ko control karne wale 5 subah ke asaan yogaasan

  • 1. बटरफ्लाई पोज़ (बद्ध कोणासन)

    इस योग से ओवरी और पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, हार्मोनल बैलेंस में मदद मिलती है, साथ ही पीरियड्स को रेगुलर किया जा सकता है। इसे करने के लिए पैरों को तितली की तरह ऊपर-नीचे हिलाएं। रोज़ सुबह 2 से 3 मिनट ऐसा करें।

  • 2. कैट-काउ पोज़ (मार्जरीआसन - बिटिलासन)

    यह हार्मोन की गड़बड़ी कम करता है, स्ट्रेस और कॉर्टिसोल लेवल घटाता है और पेट की सूजन कम करता है। इस योग का तरीका है रीढ़ को ऊपर-नीचे मोड़ते हुए सांस को अंदर-बाहर लेना। रोज़ इसके 10 से 15 राउंड करने चाहिए।

  • 3. कोबरा पोज़ (भुजंगासन)

    इससे ओवरी और गर्भाशय की जगहों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, थायरॉयड और हार्मोन सिस्टम एक्टिव होता है साथ ही PCOS में वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। बस पेट के बल लेटकर हाथों का सहारा लेकर सीना ऊपर उठाएं और इस पोज़ में 30 सेकंड होल्ड करें।

  • 4. चाइल्ड पोज़ (बालासन)

    यह स्ट्रेस कम करता है, पेल्विक मांसपेशियों को राहत देता है, हार्मोन संतुलन में मदद करता है। इसे करने के लिए एड़ियों पर बैठकर आगे की ओर झुक जाएं फिर 1 से 2 मिनट इसी पोज़ में रहें।

  • 5. ब्रिज पोज़ (सेतु बंधासन)

    यह ओवरी और पेट की निचली जगह पर अच्छा असर करता है, इंसुलिन रेसिस्टेंस सुधारता है, पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। बस पीठ के बल लेटकर कमर को ऊपर उठाएं और 20 से 30 सेकंड इसी तरह होल्ड करके रखें। ऐसा 3 बार रिपीट करें।

PCOS में किन महिलाओं को योग नहीं करना चाहिए? – PCOS mein kin mahilaon ko yog nahi karna chahiye?

  • जिसे बहुत ज़्यादा पेट या पेल्विक दर्द हो।
  • जिनकी सिस्ट बहुत बड़ी हो जाए; 6-7 cm या इससे से भी ज़्यादा।
  • जिनका हाल ही रिप्रोडक्टिव ऑर्गन या पेट से जुड़ा कोई ऑपरेशन हुआ हो जैसे सी-सेक्शन, ओवरी सर्जरी आदि।
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को कुछ आसन बिना ट्रैनर और डॉक्टर की सलाह के नहीं करने चाहिए जैसे ट्विस्ट वाले योग, पेट पर प्रेशर डालने वाले आसन और उल्टे आसन।
  • जिन्हें दिल से जुड़ी दिक्कत हो।
  • जिन्हें बहुत ज़्यादा मोटापा हो या बैलेंस बनाने में दिक्कत हो।
  • अगर हाल ही में चोट, फ्रैक्चर या स्पाइन की दिकक्त रही हो।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

PCOS में महिलाओं को योग से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? – PCOS mein mahilaon ko yog se judi kin baato ka dhyan rakhna chahiye?

ज़्यादा दर्द या असहजता होने पर योग रोक दें, डॉक्टर की सलाह और ट्रैनर की मदद ज़रूर लें और हल्के प्राणायाम और स्ट्रेचिंग से शुरुआत करें।

PCOS में सुबह योग करना क्यों ज़रूरी है? – PCOS mein subah yog karna kyon zaruri hai?

सुबह योग करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है, मेटाबॉलिज़्म तेज होता है और हार्मोन स्थिर होते हैं, जो PCOS कंट्रोल के लिए ज़रूरी है।

क्या PCOS में रात को योग किया जा सकता है? – Kya PCOS mein raat ko yog kiya jaa sakta hai?

हाँ, किया जा सकता है, लेकिन सुबह योग करने से हार्मोन बैलेंस जल्दी होता है और रीज़ल्ट बेहतर मिलता है।

PCOS में स्ट्रेस कम करने वाला सबसे अच्छा योगासन कौन-सा है? – PCOS mein stress kam karne wala sabse accha yogaasan kaun-sa hai?

बालासन (Child Pose) स्ट्रेस कम करने और मानसिक शांति के लिए बेस्ट है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको PCOS को कंट्रोल करने वाले 5 सुबह के आसान योगासन के बारे में जानकारी दी। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को PCOS की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से PCOS की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ PCOS में फायदेमंद योगासन, हेल्दी डाइट की जानकारी और ज़रूरी परामर्श भी दिया जाएगा। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //