कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के आसान तरीके

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के आसान तरीके – Cholesterol Control Karne Ke Aasaan Tarike

क्या होता है कोलेस्ट्रॉल और इसे कंट्रोल करना क्यों ज़रूरी है – Kya hota hai cholesterol aur isey control karna kyon zaroori hai?

कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा वसा वाला पदार्थ है जो बॉडी की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है और हार्मोन, विटामिन डी व पित्त अम्ल बनाने के लिए ज़रूरी होता है। अगर ये ज़्यादा हो जाए तो धमनियों में वसा जम जाती है, जिससे वे सख्त और संकरी हो जाती हैं, ब्लड सर्कुलेशन रुक सकता है, और दिल के रोग, दिल के दौरे व स्ट्रोक जैसे खतरे बढ़ जाते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के कोई लक्षण नहीं होते, इसलिए इसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है। इससे बचने के लिए कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के आसान तरीके जानना बहुत ज़रूरी है। लेकिन, पहले इसके बारे में कुछ आम जानकारियाँ लेनी चाहिए जो नीचे शेयर की गई हैं।

कोलेस्ट्रॉल के टाइप – Cholesterol ke type

यह ख़ासकर दो तरह का होता है –

  • एलडीएल (LDL): इसे खराब कोलेस्ट्रॉल भी कहते हैं। यह धमनियों की दीवारों में वसा का प्लाक जमा कर सकता है, जिससे धमनियां सख्त और संकरी हो जाती हैं।
  • एचडीएल (HDL): इसे अच्छा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है जो एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल और प्लाक को लिवर तक ले जाकर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के क्या कारण हैं – Cholesterol badhane ke kya kaaran hain?

आम तौर पर कोलेस्ट्रॉल ईन कारणों से बढ़ता है –

  • खराब खान-पान
  • फिज़िकल ऐक्टिविटी
  • ज़्यादा वज़न और मोटापा
  • धूम्रपान
  • ज़्यादा शराब पीना
  • ज़्यादा स्ट्रेस
  • जनेटिक कारण/ अगर माता-पिता से दोषपूर्ण जीन मिला हो
  • बढ़ती उम्र
  • कुछ दवाएँ और मेडिकल कन्डिशन

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के आसान तरीके – Cholesterol control karne ke aasaan tarike

नीचे दी गई कुछ आयुर्वेदिक दवाओं, घरेलू नुस्खों और योग-प्राणायाम आदि से कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

  • फाइबर वाली चीजें खाएँ: ओट्स, दलिया, हरी सब्जियाँ और सलाद लें।
  • फल खाएँ: सेब, संतरा, अमरूद और पपीता LDL को घटाते हैं।
  • तेल वाले खाने से बचें: घी, मक्खन और तली हुई चीज़ों का इस्तेमाल कम करें।
  • नमक और चीनी लिमिट में लें: ज़्यादा नमक ब्लड प्रेशर और चीनी मोटापा बढ़ाती है।
  • ड्राई फ्रूट्स खाएँ: अखरोट और बादाम HDL को बढ़ाते हैं।
  • सही तेल चुनें: सरसों का तेल, जैतून का तेल और तिल का तेल सबसे बेहतर हैं।
  • लहसुन: रोज़ाना सुबह खाली पेट 2-3 कच्ची कलियाँ खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
  • अर्जुन की छाल: इसका काढ़ा दिल को स्ट्रॉंग करता है और ब्लॉकेज कम करता है।
  • त्रिफला चूर्ण: रात को गुनगुने पानी के साथ लेने से डाइजेशन सुधरता है और वसा कम होती है।
  • गुग्गुल: यह खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को घटाता है।
  • आंवला: यह विटामिन C से भरपूर है और खून साफ करता है। साथ ही यह HDL बढ़ाता है।
  • अनुलोम-विलोम: इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  • कपालभाति: यह पेट की चर्बी और खराब कोलेस्ट्रॉल घटाता है।
  • भुजंगासन, धनुरासन और पवनमुक्तासन: इनसें दिल और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं।
  • ध्यान और प्राणायाम: स्ट्रेस कम करके हार्ट हेल्थ बेहतर बनाने में ये मदद करते हैं।

FAQs

क्या ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल कम करती है – Kya green tea cholesterol kam karti hai?

हाँ, ग्रीन टी शरीर से गंदगी निकालती है और वसा कम करने में मदद करती है।

क्या वजन घटाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है – Kya wajan ghataane se cholesterol kam hota hai?

बिल्कुल, वजन बैलन्स करने से LDL कम होता है और दिल के रोग का खतरा भी घट जाता है।

कोलेस्ट्रॉल क्या होता है और क्यों बढ़ता है – Cholesterol kya hota hai aur kyon badhata hai?

कोलेस्ट्रॉल शरीर में वसा का एक टाइप है। यह ज़रूरी है, लेकिन जब यह बढ़ जाता है तो धमनियों में रुकावट पैदा करता है। गलत खानपान, मोटापा, धूम्रपान, स्ट्रेस और व्यायाम की कमी इसके ख़ास कारण हैं।

क्या लहसुन कोलेस्ट्रॉल कम करता है – Kya lahsun cholesterol kam karta hai?

हाँ, लहसुन खून को पतला करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में असरदार है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के आसान तरीके बताए। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपका या आपके किसी साथी/रिश्तेदार का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //