कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की शिकायत बहुत से लोगों की होती है। लेकिन, यह समस्या जितनी आम है उतनी ही गंभीर भी। अगर समय रहते कोलेस्ट्रॉल पर ध्यान न दिया जाए, तो यह दिल की बीमारियों, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याओं की जड़ बन सकता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय बहुत मददगार होते हैं क्योंकि घरेलू उपायों से कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से कम किया जा सकता है – बिना किसी साइड इफेक्ट के। लेकिन इससे पहले कोलेस्ट्रॉल के बारे में कुछ आम जानकारियाँ लेनी चाहिए जो नीचे दी गयी हैं।

कोलेस्ट्रॉल क्या होता है - Cholesterol kya hota hai?

कोलेस्ट्रॉल एक तरह का फैट (लिपिड) है जो हमारे शरीर की हर सेल में पाया जाता है। यह हार्मोन, विटामिन D और पाचन में सहायक पित्त बनाने में मदद करता है। ये दो प्रकार का होता है:

LDL (Low-Density Lipoprotein) – जिसे 'खराब कोलेस्ट्रॉल' कहा जाता है। LDL के बढ़ने से धमनियों में प्लाक जमने लगता है, जिससे ब्लड फ्लो रुक जाता है और दिल का दौरा पड़ सकता है।

HDL (High-Density Lipoprotein) – जिसे 'अच्छा कोलेस्ट्रॉल' कहा जाता है।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण - Cholesterol badhne ke Lakshan

इसके कोई तय लक्षण नहीं होते लेकिन फिर भी, आम तौर पर ईन लक्षणों से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का पता लगाया जा सकता है -

  • सीने में दर्द या जकड़न
  • सांस फूलना
  • थकान
  • पैरों में दर्द चलते समय
  • आंखों के पास पीले या सफेद धब्बे
  • हाथ-पैरों में झुनझुनाहट

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण - Cholesterol badhne ke Karan

ईन कारणों से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है -

  • अधिक तला-भुना और फैटी फूड खाना
  • फिजिकल एक्टिविटी की कमी
  • धूम्रपान और शराब का सेवन
  • मोटापा
  • थायराइड या लिवर संबंधी रोग
  • जेनेटिक/अनुवांशिक कारण

कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय - Cholesterol kam karne ke Gharelu Upay

ईन तरीकों से कोलेस्ट्रॉल का घरेलु उपचार किया जा सकता है -

1. लहसुन (Garlic for Cholesterol)

लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो LDL को कम और HDL को बढ़ाने में मदद करते हैं। रोज़ सुबह खाली पेट 1-2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं। चाहें तो लहसुन की चाय बनाकर पी सकते हैं।

2. सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar for Cholesterol)

सेब के सिरके में पेक्टिन नामक फाइबर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को सोखकर बाहर निकालने में मदद करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में 1 टेबल स्पून ACV मिलाएं और सुबह खाली पेट पिएं।

3. मेथी के बीज (Fenugreek Seeds for Cholesterol)

मेथी में सैपोनिन्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकते हैं। रात को एक चम्मच मेथी के बीज भिगो दें और सुबह चबा कर खाएं। मेथी का पाउडर दही या छाछ में मिलाकर ले सकते हैं। इस तरह मेथी से कोलेस्ट्रॉल का इलाज कर सकते हैं।

4. ओमेगा 3 फैटी एसिड से कोलेस्ट्रॉल कम करें (Omega-3 Fatty Acids)

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स ट्राइग्लिसराइड्स को कम करते हैं और दिल को स्वस्थ रखते हैं। इसके लिए अलसी के बीज (Flaxseeds), और अखरोट (Walnuts) खा सकते हैं।

5. जई (Oats) और हाई फाइबर डाइट

ओट्स में घुलनशील फाइबर होता है जो LDL को घटाने में मदद करता है। नाश्ते में ओट्स शामिल करें। रेशेदार फल जैसे सेब, नाशपाती, पपीता लें। इस तरह Oats से कोलेस्ट्रॉल कम करें।

6. ग्रीन टी से कोलेस्ट्रॉल कम करें (Green Tea for Cholesterol)

ग्रीन टी में कैटेचिन नामक तत्व होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करते हैं। दिन में 1-2 बार बिना चीनी के ग्रीन टी पिएं।

7. योग और प्राणायाम (Yoga for Cholesterol)

योग से तनाव कम होता है, मेटाबॉलिज्म सुधरता है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है जिससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। कोलेस्ट्रॉल के लिए योगासन इस प्रकार हैं - कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भुजंगासन और सर्वांगासन।

8. नियमित व्यायाम (Exercise for Cholesterol)

हर दिन सिर्फ 30 मिनट की तेज़ चाल से चलना, साइकिलिंग या स्विमिंग करना HDL को बढ़ाता है और LDL को कम करता है।

9. नींबू और शहद से कोलेस्ट्रॉल कम करें (Lemon and Honey)

नींबू में विटामिन C और शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर से टॉक्सिन निकालते हैं और फैट घटाते हैं। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं।

10. ट्रांस फैट और शुगर से दूरी

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इन चीजों से बचना जरूरी है - डीप फ्राईड फूड, प्रोसेस्ड फूड, कोल्ड ड्रिंक, बेकरी आइटम्स और रेड मीट।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण, लक्षण और इलाज के अलावा इस समस्या के बारे में कुछ और भी ज़रूरी सवाल और जानकारियाँ नीचे दी गयी हैं जो रोगी को बहुत फायदा पहुंचा सकती हैं।

क्या कोलेस्ट्रॉल केवल मोटे लोगों को होता है - Kya Cholesterol keval mote logo ko hota hai?

नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी अनहेल्दी डाइट और तनाव की वजह से कोलेस्ट्रॉल हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में कितने दिन लगते हैं - Cholesterol kam karne mein kitne din lagte hain?

लगभग 3 से 6 महीने में असर दिखना शुरू हो सकता है, बशर्ते आप रोज़ घरेलू उपाय और व्यायाम करते रहें।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन से फल खाएं - Cholesterol kam karne ke liye kaunse phal khaaye?

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए, आप सेब, संतरे, अंगूर, और केला जैसे फल खा सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन से नट्स खाएं - Cholesterol kam karne ke liye kaun se nuts khaye?

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप बादाम, अखरोट, पिस्ता, और काजू जैसे नट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय बताए। लेकिन आप सिर्फ़ ईन सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है या कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //