घुटने में सूजन और दर्द का कारण

घुटने में सूजन और दर्द का कारण – Ghutne Mein Soojan Aur Dard Ka Karan

क्या हैं घुटने की दिक्कतें – Kya hain ghutne ki dikkatein?

घुटने में सूजन या दर्द एक आम समस्या है जो ज़्यादातर बुजुर्गो में होती है, लेकिन अब यह समस्या युवाओं में भी बहुत ज़्यादा देखी जा रही है। लगातार इसके मामलें बढ़ते जा रहे हैं। आयुर्वेद का कहना है कि किसी भी बीमारी का इलाज करने से पहले उसकी जड़ का पता होना चाहिए क्योंकि आयुर्वेद सिर्फ़ लक्षणों को दबाने का काम नहीं करता बल्कि उसे जड़ से ख़त्म करने का काम करता है।

इसलिए घुटने में सूजन और दर्द का कारण जानना बहुत ज़रूरी है ताकि समय रहते इलाज किया जा सके। लेकिन, पहले घुटने में सूजन और दर्द के लक्षण जान लेने चाहिए ताकि बीमारी का पता लगाया जा सके।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

घुटने में सूजन और दर्द के लक्षण – Ghutne mein soojan aur dard ke lakshan

  • सूजन: घुटने के आसपास सूजन, जो छूने पर गर्म महसूस हो सकती है।
  • दर्द: घुटने में हल्का से तेज दर्द, जो चलने या वजन उठाने पर बढ़ सकता है।
  • जकड़न: घुटने को मोड़ने या सीधा करने में कठिनाई।
  • लाली: घुटने के आसपास की त्वचा लाल हो सकती है।

घुटने में सूजन और दर्द का कारण – Ghutne mein soojan aur dard ka karan

आम तौर पर ईन कारणों से घुटने में सूजन और दर्द हो सकता है –

  • लिगामेंट की चोटें: हमारे शरीर में लिगामेंट नाम का एक बैंड होता है जो टिश्यू के ग्रुप से बना होता है। यह हड्डियों को जोड़ने और बैलेंस बनाने का काम करता है। इसके फटने से घुटने में दिक्कत हो सकती है।
  • मेनिस्कस का फटना: मेनिस्कस एक कार्टिलेज का टुकड़ा है जो घुटने के जोड़ में कुशन का काम करता है।
  • उपास्थि का नुकसान: उपास्थि घुटने के जोड़ों में हड्डियों के बीच एक चिकनी सतह देती है।
  • टूटी हुई हड्डियां: घुटने की हड्डी या आसपास की हड्डियों का टूटना।
  • ऑस्टियोआर्थराइटिस: यह जोड़ों में उपास्थि के घिसने के कारण होता है।
  • रूमेटाइड गठिया: यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो जोड़ों में सूजन और दर्द का कारण बनती है।
  • गाउट: यह यूरिक एसिड के जमा होने के कारण होता है, जिससे जोड़ों में सूजन और दर्द होता है।
  • बर्साइटिस: यह घुटने के आसपास की छोटी तरल से भरी थैलियों (बर्सा) में सूजन है।
  • खेल और फिजिकल एक्टिविटी: दौड़ना, कूदना, और दुसरे खेल घुटने पर ज़्यादा प्रेशर डाल सकते हैं।
  • गलत पोजीशन: लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने या गलत पोजीशन में बैठने से भी घुटने में दर्द हो सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार घुटने में सूजन और दर्द का कारण – Ayurved ke anusar ghutne mein soojan aur dard ka karan kya hai?

आयुर्वेद के अनुसार, घुटने में सूजन और दर्द का ख़ास कारण है वात दोष का बढ़ना। जब शरीर में वात दोष का बैलेंस बिगड़ जाता है, तो वह जोड़ों में सूजन, अकड़न और दर्द पैदा करता है।

यह समस्या उम्र बढ़ने, गलत खानपान, ठंड लगने, या ज्यादा चलने से हो सकती है। आमतौर पर यह असंतुलन जोड़ों में चिकनाई की कमी और सूजन का कारण बनता है।

घुटने में दर्द और सूजन का आयुर्वेदिक उपचार – Ghutne mein dard aur soojan ka ayurvedic upchar

शुद्ध, प्राकृतिक जड़ी-बूटियों, तेल मालिश, लेप, भाप और गर्म सेक, योग, ध्यान, पंचकर्म, सही डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार से घुटने में दर्द और सूजन का आयुर्वेदिक इलाज किया जाता है।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

अतिरिक्त जानकारी और सवाल

घुटने में सूजन क्यों होती है – Ghutne mein soojan kyon hoti hai?

घुटने में सूजन आमतौर पर चोट, गठिया, यूरिक एसिड के बढ़ने या इन्फेक्शन के कारण हो सकती है। यह शरीर की सूजन रिएक्शन भी हो सकती है।

घुटनों में दर्द क्यों होता है – Ghutno mein dard kyon hota hai?

घुटनों का दर्द गठिया, बढ़ती उम्र, ऑस्टियोआर्थराइटिस, मांसपेशियों की कमजोरी या अचानक झटका लगने से हो सकता है।

क्या यूरिक एसिड बढ़ने से घुटनों में दर्द होता है – Kya yuric acid badhne se ghutno mein dard hota hai?

हाँ, जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ती है, तो यह जोड़ों में जमा होकर सूजन और दर्द का कारण बनता है, जिसे गठिया (gout) कहा जाता है।

क्या उम्र बढ़ने से घुटनों में दर्द होना सामान्य है – Kya umr badhne se ghutno mein dard hona samany hai?

हाँ, उम्र बढ़ने पर हड्डियों की ताकत कम होती है और कार्टिलेज घिसने लगता है, जिससे दर्द और सूजन हो सकते हैं।

क्या मोटापे से घुटनों में दर्द होता है – Kya motape se ghutno mein dard hota hai?

हाँ, ज़्यादा वजन घुटनों पर दबाव बढ़ाता है, जिससे जोड़ जल्दी खराब होते हैं और दर्द व सूजन होती है।

आज के इस ब्लॉग में हमने आपको घुटने में सूजन और दर्द का कारण बताया। लेकिन आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को घुटनों में सूजन या दर्द की समस्या है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //