डायबिटीज के लिए सुबह क्या खाना चाहिए?
डायबिटीज रोगी ज़रूर रखें सुबह के खानपान का ध्यान – Diabetes rogi zarur rakhein subah ke khanpan ka dhyan
डायबिटीज को मधुमेह भी कहा जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें खान-पान की सबसे ख़ास भूमिका होती है। क्योंकि सुबह का खाना पूरे दिन के ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करता है। अगर सुबह सही डाइट ली जाए तो न केवल शुगर कंट्रोल में रहती है, बल्कि शरीर में एनर्जी बनी रहती है। आयुर्वेद में सुबह के वक़्त को अच्छे डाइजेशन के लिए भी उपयोगी माना गया है, इसलिए ये ज़रूर जानना चाहिए कि डायबिटीज के लिए सुबह क्या खाना चाहिए? साथ ही डायबिटीज और खानपान से जुड़ी सारी अहम बातों की जानकारी रखनी चाहिए जो रोगी को बहुत मदद पहुँचा सकती है।
आयुर्वेद में सुबह का वक़्त और पाचन – Ayurved mein subah ka waqt aur paachan
आयुर्वेद के अनुसार सुबह का वक़्त कफ काल माना जाता है। इस वक़्त भारी, मीठा और तेल वाला खाना खाने से कफ दोष बढ़ता है, जिससे ब्लड शुगर असंतुलित हो सकती है। डायबिटीज में पहले से ही कफ दोष और मंद अग्नि की दिक्कत होती है, इसलिए सुबह का खाना हल्का, रुखा, डाइजेस्टिव सिस्टम को ऐक्टिव रखने वाला, संतुलित और दोष-अनुकूल होना चाहिए।

.webp)




















