डायबिटीज में पैरों में सुन्नपन क्यों होता है? – Diabetes Mein Paeron Mein Sunnapan Kyon Hota Hai?

ज़्यादातर मामलों में नसों को नुकसान (nerve damage) होने की वजह से डायबिटीज में पैरों में सुन्नपन होता है। जब ब्लड शुगर लंबे वक़्त तक कंट्रोल में नहीं रहता, तो यह नसों को कमजोर कर देता है, जिससे पैरों में सुन्नपन और झनझनाहट महसूस हो सकती है। जब ब्लड में शुगर लेवल लगातार ज़्यादा रहता है, तो यह नसों (nerves) को नुकसान पहुंचाता है। इस कन्डिशन को Diabetic Neuropathy कहा जाता है।

डायबिटीज में पैरों के सुन्नपन के लक्षण – Diabetes Mein Paeron Ke Sunnapan Ke Lakshan

  • पैरों में झनझनाहट
  • सुन्न महसूस होना
  • जलन या चुभन
  • रात में दर्द बढ़ना
  • चलने में असहजता
  • हल्की चोट का पता न चलना

डायबिटीज में पैरों में सुन्नपन क्यों होता है? – Diabetes Mein Paeron Mein Sunnapan Kyon Hota Hai?

1. नसों को नुकसान (Diabetic Neuropathy)

ऐसा होने पर पैरों की नसें धीरे-धीरे कमजोर हो जाती हैं, जिससे सुन्नपन, झनझनाहट और जलन हो सकती है।

2. ब्लड सर्कुलेशन कम होना

डायबिटीज में ब्लड फ्लो कम हो जाता है, जिससे पैरों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंचती जिससे सुन्नपन बढ़ जाता है।

3. हाई ब्लड शुगर लेवल

ब्लड शुगर के लंबे वक़्त तक कंट्रोल में न रहने से nerves damage बढ़ सकता है।

4. विटामिन की कमी

Vitamin B12 की कमी भी नसों पर असर डालती है, जिससे पैरों में सुन्नपन हो सकता है।

5. लाइफस्टाइल फैक्टर

ज़्यादा देर तक बैठना, एक्सरसाइज न करना, स्मोकिंग और अल्कोहल – ये सभी कारण इस समस्या को बढ़ा सकते हैं।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

डायबिटीज में पैरों में सुन्नपन का इलाज – Diabetes Mein Paeron Mein Sunnapan Ka Ilaj

इसका इलाज ख़ासकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और नसों को मजबूत करने पर आधारित होता है। डायबिटीज का ट्रीटमेंट आमतौर पर ईन तरीकों से होता है –

1. एलोपैथिक इलाज

इसमें शुगर कंट्रोल करने की दवाइयाँ, Nerve pain medicines और Vitamin supplements दिए जाते हैं।

2. लाइफस्टाइल और डाइट सुधार

रोज वॉक करें, हेल्दी डाइट लें, शुगर और जंक फूड से बचें, पैरों की सफाई और देखभाल रखें।

3. आयुर्वेदिक उपाय

कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां ब्लड शुगर कंट्रोल और nerves को मजबूत करने में मदद कर सकती हैं जैसे – अश्वगंधा, गुडमार, मेथी। लेकिन, ईन दवाओं को आयुर्वेदिक डॉक्टर से consult करने के बाद ही लें।

डायबिटीज के इलाज के तरीकों की तुलनात्मक टेबल – Comparative Table of Ways to cure diabetes

  • एलोपैथिक – शुगर कंट्रोल और दर्द कम – जल्दी असर – लंबे वक़्त में साइड इफेक्ट
  • लाइफस्टाइल में बदलाव – बॉडी को नैचुरली सुधारता – सुरक्षित और असरदार – नियमित न करने पर फायदा नहीं
  • आयुर्वेदिक इलाज – जड़ी-बूटियों से बैलेंस करता – कम साइड इफेक्ट – गलत उपयोग से असर धीमा
  • घरेलू इलाज – हल्के केस में मदद – सस्ता और आसान – गंभीर केस में कम असर

डायबिटीज में पैरों का सुन्नपन कैसे ठीक करें? – Diabetes Mein Paeron Ka Sunnapan Kaise Theek Karein?

  • रोज पैरों की जांच करें
  • आरामदायक जूते पहनें
  • पैरों को साफ और सूखा रखें
  • बहुत गर्म पानी से बचें
  • रोज हल्की एक्सरसाइज करें

कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए? – When to See Doctor?

  • पैरों में लगातार सुन्नपन बढ़ना
  • चलने में परेशानी होना
  • पैरों में घाव या जख्म जो ठीक न हो
  • बहुत ज़्यादा जलन या दर्द
  • पैरों का रंग बदलना (काला या नीला)
  • सूजन और इंफेक्शन के संकेत
  • संतुलन बिगड़ना
  • अचानक कमजोरी महसूस होना
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

डायबिटीज में क्या खाएं और क्या न खाएं? – Diabetes mein kya khayein aur kya na khayein?

हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, मेथी और करेला खाएँ। साथ ही मीठा और शुगर वाली चीजें, तला-भुना खाना, कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड फूड का परहेज़ करें।

डायबिटीज में पैरों में झनझनाहट क्यों होती है? – Diabetes mein paeron mein jhanjhanahat kyon hoti hai?

नसों पर असर पड़ने से signals सही से pass नहीं होते, जिससे झनझनाहट हो सकती है।

क्या यह समस्या सिर्फ बुजुर्गों में होती है? – Kya yah samasya sirf buzurgo mein hoti hai?

नहीं, यह किसी भी उम्र के diabetic रोगी में हो सकती है।

क्या सुन्नपन हमेशा रहता है? – Kya sunnapan hamesha rahta hai?

यह शुरुआत में आता-जाता है, लेकिन ध्यान न देने पर लगातार रह सकता है।

Important Points (याद रखने योग्य बातें)

  • ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना सबसे जरूरी है
  • नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट अपनाएं
  • पैरों की रोज देखभाल करें
  • कोई भी दवा डॉक्टर की सलाह से ही लें
  • लक्षण बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

Clinical Experience: हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई डायबिटीज मरीजों में यह देखा गया है कि पैरों में सुन्नपन (Diabetic Neuropathy) के सही कारण (जैसे लंबे वक़्त तक हाई ब्लड शुगर, कमजोर ब्लड सर्कुलेशन या विटामिन की कमी) की पहचान होने के बाद, डॉक्टर द्वारा दी गई आयुर्वेदिक दवाइयों और संतुलित डाइट अपनाने पर झनझनाहट, जलन और सुन्नपन में सुधार महसूस हुआ। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन, शुगर लेवल और नसों की डैमेज अलग होती है, इसलिए किसी भी दवा, घरेलू उपाय या सपोर्टिव थेरेपी को शुरू करने से पहले Diabetologist या योग्य डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है।

Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि ‘डायबिटीज में पैरों में सुन्नपन क्यों होता है?’ लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को डायबिटीज की समस्या है या ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से डायबिटीज और पैरों में सुन्नपन की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034