बस्ती पंचकर्म उपचार से शरीर को कैसे मिलता है नया जीवन

बस्ती पंचकर्म उपचार से शरीर को कैसे मिलता है नया जीवन – Basti Panchakarma Upchaar Se Sharir Ko Kaise Milta Hai Naya Jivan?

क्या है बस्ती पंचकर्म – Kya hai basti panchakarma?

बस्ती पंचकर्म आयुर्वेद की पाँच ख़ास शुद्धिकरण प्रक्रियाओं में से एक है। इस प्रक्रिया में औषधीय तेल, घी या काढ़े को गुदा मार्ग यानी मलाशय से बॉडी में डाला जाता है। इससे बड़ी आंत, मूत्राशय और डाइजेस्टिव सिस्टम की गहराई तक सफाई होती है। यह प्रोसेस बॉडी के अंदर जमा हुई गंदगी को बाहर निकालकर दोषों को बैलेन्स करती है।

बस्ती पंचकर्म के टाइप – Basti panchakarma ke type

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

आयुर्वेद में बस्ती के दो मुख्य टाइप बताए गए हैं –

  • अन्‍वासन बस्ती – इसमें औषधीय तेल या घृत जैसे तिल तेल, बला तेल, दशमूल तेल आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इससे पोषण मिलता है और वात शांत होता है।
  • निर्हार बस्ती – इसे काढ़ा बस्ती भी कहते हैं। इसमें औषधीय काढ़ा, घी, शहद, नमक और तेल का मिश्रण शरीर में डाला जाता है। यह डिटॉक्सिफिकेशन यानी शरीर से ज़हरीले तत्त्वों को बाहर निकालने का काम करता है।

बस्ती पंचकर्म उपचार से शरीर को कैसे मिलता है नया जीवन – Basti panchakarma upchaar se sharir ko kaise milta hai naya jivan?

इस थेरपी को “अर्ध चिकित्सा” यानी आधा इलाज भी कहते हैं। क्योंकि यह उपचार अकेले ही शरीर के कई रोगों को जड़ से खत्म कर सकता है। बस्ती पंचकर्म ख़ासकर वात दोष को बैलेन्स करने के लिए की जाती है, क्योंकि वात दोष का बैलेन्स बिगड़ने से ही ज़्यादातर बीमारियाँ होती हैं। एक तरीके से बस्ती थेरपी शरीर को नया जीवन देती है, क्योंकि इससे –

  • जोड़, नस और हड्डियों के दर्द दूर होते हैं।
  • कब्ज, गैस और पाचन की समस्या खत्म होती है।
  • शरीर ऊर्जावान और हल्का बनता है।
  • नर्वस सिस्टम मजबूत होता है।
  • मासिक धर्म और प्रजनन क्षमता में सुधार आता है।
  • मेंटल स्ट्रेस और अनिद्रा की दिक्कत कम होती है।

बस्ती पंचकर्म की प्रोसेस – Basti panchakarma ki process

यह प्रक्रिया 3 चरणों में पूरी होती है –

पूर्व कर्म

बस्ती पंचकर्म शुरू करने से पहले शरीर को इस प्रोसेस के लिए तैयार किया जाता है। इसमें दो चरण होते हैं:

  • स्नेहन: इसमें औषधीय तेल या घृत (जैसे बला तेल, दशमूल तेल, तिल तेल) को शरीर पर लगाया या पिलाया जाता है। यह शरीर के अंदर जमा हुई गंदगी (toxins) को ढीला करने में मदद करता है ताकि वह बाहर निकल सकें।
  • स्वेदन: इसमें रोगी को औषधीय भाप दी जाती है। यह शरीर के रोमछिद्र खोलता है और दोषों को बाहर निकालने की प्रोसेस को आसान बनाता है। यह तैयारी 2-3 दिन तक की जाती है ताकि शरीर पूरी तरह डिटॉक्स के लिए तैयार हो जाए।

मुख्य कर्म – बस्ती क्रिया

इसमें औषधीय तेल, घी या काढ़ा मलाशय से बॉडी में इंटर कराया जाता है जिसमें बस्ती यंत्र (syringe) का इस्तेमाल होता है। सबसे पहले रोगी को बाईं करवट लिटाया जाता है, दाहिना पैर मोड़कर घुटना पेट की ओर लाया जाता है। इस पोज़िशन से दवा आसानी से बड़ी आंत तक पहुँच जाती है। औषधीय तेल या काढ़ा हल्का गुनगुना होना चाहिए ताकि वह शरीर में आराम से प्रवेश कर सके। दवा बड़ी आंत में जाकर वात दोष शांत करती है और गंदगी को ढीला करती है। कुछ समय बाद रोगी को शौच का मन होता है, जिससे बॉडी के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।

पश्चात कर्म

बस्ती प्रोसेस के बाद शरीर को संभालने और फिर से बैलेन्स करने के लिए विशेष डाइट और लाइफस्टाइल की सलाह दी जाती है।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

बस्ती पंचकर्म में कौन-कौन से तेल या औषधियाँ उपयोग होती हैं – Basti panchakarma mein kaun-kaun se tel yaa aushadhiyan upyog hoti hain?

इसमें दशमूल तेल, बला तेल, अरण्ड तेल, तिल तेल, त्रिफला काढ़ा, और घी जैसी औषधियाँ इस्तेमाल की जाती हैं।

क्या बस्ती पंचकर्म से पाचन शक्ति बढ़ती है – Kya basti panchakarma se paachan shakti badhti hai?

हाँ, यह प्रोसेस डाइजेस्टिव सिस्टम को साफ करती है, आंतों की गति को नॉर्मल बनाती है और पाचन अग्नि को मजबूत करती है।

बस्ती पंचकर्म मानसिक स्वास्थ्य को कैसे सुधारता है – Basti panchakarma maanasik swasthya ko kaise sudhaarta hai?

यह नर्वस सिस्टम को शांत करता है, जिससे स्ट्रेस, अनिद्रा और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याएँ कम होती हैं।

क्या महिलाएं भी बस्ती पंचकर्म करवा सकती हैं – Kya mahilayein bhi basti panchakarma karwa sakti hain?

हाँ, लेकिन पीरियड्स के वक़्त या प्रेग्नेन्सी में यह नहीं कराया जाता। महिला स्वास्थ्य जैसे PCOD, अनियमित पीरियड्स और बांझपन में यह उपयोगी है।

क्या बस्ती पंचकर्म घर पर किया जा सकता है – Kya basti panchakarma ghar par kiya jaa sakta hai?

नहीं, इसे घर पर करना सही नहीं है। यह केवल अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टर की देखरेख में किसी आयुर्वेदिक अस्पताल/केंद्र में ही करवाना चाहिए।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि “बस्ती पंचकर्म उपचार से शरीर को कैसे मिलता है नया जीवन?” लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके कोई साथी/रिश्तेदार बस्ती पंचकर्म लेना चाहते हैं तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें। आप चाहें तो हमारे ‘कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल’ में भी पूछताछ करके वहाँ पर दी जाने वाली पंचकर्म थेरपी, भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

 

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //