लो शुगर होने पर तुरंत क्या करें?
शुगर लो होने का समाधान – Sugar low hone ka samadhan
आज के वक़्त में लो ब्लड शुगर की दिक्कत सिर्फ़ डायबिटीज़ मरीजों को ही नहीं बल्कि दूसरे लोगों को भी हो रही है। कई बार उपवास, खराब खान-पान, ज़्यादा दवाइयों का इस्तेमाल, मेंटल स्ट्रेस या कमजोरी के कारण भी अचानक शुगर लेवल गिर सकता है। जब ब्लड शुगर अचानक कम हो जाती है, तो बॉडी तुरंत संकेत देने लगती है जैसे चक्कर आना, पसीना आना, हाथ-पैर कांपना, घबराहट, धुंधला दिखना या अचानक कमजोरी महसूस होना आदि। ईन लक्षणों को देखते ही समझ जाएँ कि आपकी शुगर लो हो रही है। साथ ही इस बात की जानकारी लें कि लो शुगर होने पर तुरंत क्या करें? पक्के इलाज के लिए आयुर्वेदिक उपायों को समझें जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।
आयुर्वेद के हिसाब से लो शुगर क्या है? – Ayurved ke hisaab se low sugar kya hai?
आयुर्वेद इस दिक्कत को सिर्फ़ शुगर की मात्रा से नहीं, बल्कि बॉडी के दोषों, पाचन शक्ति और ओज की कन्डिशन से जोड़कर देखता है। आयुर्वेद के हिसाब से बॉडी में वात दोष बढ़ना और अग्नि की कमजोरी की वजह से लो शुगर की कन्डिशन बनती है। जब बॉडी में पोषण तत्वों का सही अवशोषण नहीं हो पाता, तो खून में ग्लूकोज़ की कमी हो जाती है। साथ ही, ज़्यादा तनाव, खराब लाइफस्टाइल और रूखे-ठंडे फूड प्रोडक्टस् वात को बढ़ाकर इस समस्या को गंभीर बना देते हैं।






















