घुटनों के दर्द होने के कारण

घुटनों के दर्द होने के कारण – Ghutno Ke Dard Hone Ke Kaaran

घुटनों के दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे बढ़ती उम्र, चोट, गठिया, मोटापा या घुटनों पर ज़्यादा दबाव पड़ना। कई बार गलत लाइफस्टाइल, पोषण की कमी और लंबे time तक बैठे रहने से भी घुटनों में दर्द शुरू हो जाता है। घुटना हमारी बॉडी का सबसे ख़ास जोड़ है, जो चलने, बैठने, दौड़ने और सीढ़ियां चढ़ने में बहुत काम आता है। जब इसमें किसी तरह की समस्या आती है, तो routine activity में बहुत दिक्कत आती है। इसलिए, शुरुआती stage में ही घुटनों के दर्द के कारण और लक्षण जानकार घुटनों के दर्द का उपचार कराना चाहिए। इस बारे में पूरी जानकारी नीचे शेयर की गई है जो घुटनों के दर्द के इलाज में आपकी बहुत मदद कर सकती है।

घुटनों के दर्द की पहचान – Ghutno ke dard ki pahchaan

ईन लक्षणों से घुटनों के दर्द की समस्या का पता चल सकता है –

  • चलते समय दर्द होना
  • सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी
  • सूजन आना
  • घुटनों में जकड़न
  • क्लिकिंग या पॉपिंग आवाज आना
  • बैठने या उठने में कठिनाई
  • घुटनों का कमजोर महसूस होना
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

घुटनों के दर्द होने के कारण – Ghutno ke dard hone ke kaaran

घुटनों के दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे –

1. ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis)

यह बढ़ती उम्र के साथ होने वाली सबसे common समस्या है। इसमें घुटनों की cartilage धीरे-धीरे घिसने लगती है, जिससे दर्द और सूजन होने लगती है।

2. रूमेटाइड आर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis)

यह एक autoimmune disease है, जिसमें बॉडी की immunity अपने ही जोड़ों पर हमला करती है। इससे घुटनों में सूजन, जकड़न और दर्द होता है।

3. चोट लगना

खेलते समय, गिरने पर या किसी accident की वजह से घुटने की ligament, tendon या cartilage को नुकसान पहुंच सकता है।

4. मोटापा

ज़्यादा वजन घुटनों पर extra pressure डालता है। हर कदम के साथ घुटनों को कई गुना वजन सहना पड़ता है।

5. कैल्शियम और विटामिन D की कमी

हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे घुटनों में दर्द के chances बढ़ जाते हैं।

6. गाउट (Gout)

यूरिक एसिड बढ़ने पर घुटनों में सूजन और तेज दर्द हो सकता है।

7. बर्साइटिस (Bursitis)

इसमें घुटनों के आसपास मौजूद fluid-filled sacs में सूजन आने से दर्द होता है।

8. टेंडोनाइटिस

इस समस्या का मतलब है – ज़्यादा दौड़ने, कूदने या व्यायाम करने से tendons में सूजन आना।

9. लंबे वक़्त तक बैठे रहना

ज़्यादा लंबे time तक एक ही पोजीशन में बैठने से घुटनों में stiffness और दर्द हो सकता है।

10. गलत Exercise Technique

जिम में गलत तरीके से exercise करने से घुटनों पर बुरा असर पड़ सकता है।

घुटनों के दर्द से बचाव का तरीका – Ghutno ke dard se bachaav ka tarika

  • अपना वजन कंट्रोल करें।
  • रोजाना हल्की Exercise करें।
  • कैल्शियम और Vitamin D वाली चीज़ें लें।
  • लंबे वक़्त तक एक ही जगह न बैठें।
  • सीढ़ियां चढ़ते समय सावधानी रखें।
  • आरामदायक Shoes पहनें।
  • घुटनों पर अचानक ज़्यादा दबाव न डालें।
  • Exercise से पहले Warm-up करें।
  • सही Posture में बैठें और चलें।
  • सिगरेट और शराब से दूरी रखें।

घुटनों के दर्द का घरेलू उपचार – Ghutno ke dard ka gharelu upchaar

  • दर्द वाले हिस्से पर Ice Pack लगाएं।
  • कई बार हल्की गर्म सिकाई भी फायदा देती है।
  • सरसों के तेल से मालिश करें।
  • हल्दी वाला दूध पिएं।
  • मेथी दाने का सेवन करें।
  • अदरक की चाय पीने से फायदा मिल सकता है।
  • आराम करें और घुटनों पर ज़्यादा दबाव न डालें।
  • हल्की स्ट्रेचिंग करें।
  • वजन कंट्रोल में रखें।
  • नमक वाले गुनगुने पानी से सिकाई करें।

घुटनों के दर्द के इलाज के तरीकों की तुलनात्मक टेबल – Comparative table of ways to treat knee pain

उपचार कैसे मदद करता है किसके लिए बेहतर Avoid/Risk
Ice Therapy सूजन कम करती है नई चोट बहुत लंबे वक़्त तक न लगाएं
Physiotherapy मांसपेशियां मजबूत करती है शुरुआती दर्द गलत Exercise नुकसान पहुंचा सकती है
Painkillers तुरंत राहत तेज दर्द लंबे उपयोग से साइड इफेक्ट
वजन घटाना दबाव घटाता है मोटापे वाले लोग कोई विशेष जोखिम नहीं
आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट जड़ से इलाज Chronic Pain विशेषज्ञ की सलाह जरूरी
पंचकर्म Detox और lubrication पुराने दर्द गलत सेंटर से बचें
Surgery स्थायी समाधान गंभीर Damage रिकवरी में लंबा वक़्त

घुटनों के दर्द की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी – Ghutno ke dard ki ayurvedic jadi-booti

आयुर्वेदिक उपचार धीरे-धीरे असर दिखाते हैं, लेकिन इनका असर लंबे time तक बना रहता है। किसी अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से नीचे दी गई जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो घुटनों के दर्द की असरदार आयुर्वेदिक दवा के रूप में जानी जाती हैं –

1. अश्वगंधा

यह anti-inflammatory गुणों से भरपूर होती है। इससे जोड़ों की सूजन कम होती है और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। अश्वगंधा चूर्ण दूध के साथ लें।

2. गुग्गुल

इसे जोड़ों की समस्याओं में बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह cartilage को safe रखने में मदद करता है। गुग्गुल टैबलेट डॉक्टर की सलाह से लें।

3. हल्दी

हल्दी में Curcumin पाया जाता है, जो प्राकृतिक painkiller की तरह काम करता है। हल्दी को दूध या पानी में मिलाकर पिएं।

4. शल्लकी (Boswellia)

यह सूजन कम करने और mobility बढ़ाने के लिए famous है। शल्लकी को capsules के रूप में लिया जा सकता है।

5. निर्गुंडी

निर्गुंडी का तेल बाहरी मालिश के लिए उपयोग किया जाता है। इससे दर्द और जकड़न कम होती है। निर्गुंडी तेल से मालिश करें।

घुटनों में दर्द होने पर डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए? – Ghutno mein dard hone par doctor ko kab dikhana chahiye?

  • घुटने में अचानक तेज दर्द होना
  • चलने में तकलीफ होना
  • घुटने में बहुत ज़्यादा सूजन
  • घुटना लाल और गर्म महसूस होना
  • बुखार के साथ दर्द होना
  • घुटने से आवाज आना और लॉक हो जाना
  • चोट के बाद घुटना मुड़ न पाना
  • कई दिनों तक लगातार दर्द रहना

घुटनों के दर्द में क्या खाना चाहिए? – Ghutno ke dard mein kya khana chahiye?

  • दूध और दही
  • तिल और अलसी
  • हरी पत्तेदार सब्जियां
  • बादाम और अखरोट
  • हल्दी
  • अदरक
  • मौसमी फल
  • दालें और साबुत अनाज

किन चीजों से बचें? – Kin cheezon se bachein?

  • ज़्यादा तली-भुनी चीजें
  • Cold Drinks
  • Smoking
  • Alcohol
  • लंबे वक़्त तक बैठना
  • अचानक भारी वजन उठाना
  • ज़्यादा Exercise
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

चलते समय घुटनों में दर्द क्यों होता है? – Chalte samay ghutno mein dard kyon hota hai?

चलते समय cartilage घिसने, ligament injury या जोड़ों में सूजन के कारण दर्द महसूस हो सकता है।

सीढ़ियां चढ़ते समय घुटनों में दर्द क्यों होता है? – Sidhiyan chadhte samay ghutno mein dard kyon hota hai?

ऐसा Patellofemoral Pain Syndrome, गठिया या मांसपेशियों की कमजोरी के कारण हो सकता है।

घुटनों के दर्द में आयुर्वेद कितना असरदार है? – Ghutno ke dard mein ayurved kitna asardaar hai?

कई मामलों में आयुर्वेदिक उपचार घुटनों के दर्द से पूरी तरह राहत दे सकता है।

रात में घुटनों में दर्द क्यों बढ़ जाता है? – Raat mein ghutno mein dard kyon badh jata hai?

दिनभर की activities के बाद सूजन और जकड़न बढ़ने से रात में दर्द ज़्यादा महसूस हो सकता है।

Clinical Experience

हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने डॉक्टर द्वारा घुटनों के दर्द के सही कारण की पहचान करने के बाद सुझाई गई आयुर्वेदिक दवाइयाँ, पंचकर्म थेरेपी, तेल और संतुलित डाइट अपनाकर पर घुटनों के दर्द से राहत पाई। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन, उम्र और घुटनों की समस्या की गंभीरता अलग होती है। इसलिए किसी भी दवा, तेल, Exercise या थेरेपी को शुरू करने से पहले Orthopedic Specialist, Rheumatologist या योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

Medical Review

यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।

Disclaimer

यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

Conclusion

आज के इस ब्लॉग में हमने आपको बताया कि घुटनों के दर्द होने के कारण क्या है। लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को घुटनों के दर्द की समस्या है या ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से घुटनों के दर्द की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //