सी.जी.एच.एस. कैशलेस हॉस्पिटल – CGHS Cashless Hospital
सी.जी.एच.एस. कैशलेस हॉस्पिटल कौनसें होते हैं – CGHS cashless hospital kaunse hote hain?
यह ऐसे अस्पताल होते हैं जिन्हें केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना द्वारा पैनलबद्ध किया जाता है और यहाँ कैशलेस उपचार मिलता है यानी सी.जी.एच.एस. कार्ड धारकों को उपचार के पहले कोई पेमेंट नहीं करना होता। इस योजना के तहत, अस्पताल का बिल सीधे सीजीएचएस द्वारा चुकाया जाता है। सी.जी.एच.एस. कैशलेस हॉस्पिटल में उपचार लेने से पहले वहाँ मिलने वाली सुविधाओं का पता होना चाहिए ताकि योजना का पूरा लाभ मिल सके।






















