सीजीएचएस पैनल के अंतर्गत नज़दीकी त्वचा विशेषज्ञ – Skin Specialist Under CGHS Panel Near Me
सीजीएचएस पैनलबद्ध त्वचा विशेषज्ञ क्या होते हैं – CGHS panelbaddh tvacha visheshagya kya hote hain?
केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना यानी सीजीएचएस के तहत देशभर में कई अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को पैनलबद्ध किया जाता है जहां केंद्र सरकार के कर्मचारी, पेंशनभोगी और उनके परिवार के सदस्यों के लिए नि:शुल्क, कैशलेस या सीजीएचएस द्वारा तय की गई फिक्स्ड रेट पर इलाज दिया जाता है। ईन पैनलबद्ध अस्पतालों/केंद्रों में कुछ स्किन से जुड़े क्लिनिक्स/अस्पताल भी शामिल होते हैं जहां त्वचा विशेषज्ञों द्वारा इलाज दिया जाता है। लेकिन, आसानी से यह उपचार पाने के लिए सीजीएचएस पैनल के अंतर्गत नज़दीकी त्वचा विशेषज्ञ का पता होना चाहिए और वहाँ मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी होनी चाहिए।






















