PCOS में पेट पर चर्बी क्यों जमती है?
महिलाओं में तेजी से बढ़ती PCOS और मोटापे की दिक्कत समझें – Mahilao mein tezi se badhti PCOS aur motaape ki dikkat samjhein
PCOS आज के वक़्त में महिलाओं में तेजी से बढ़ती एक हार्मोनल समस्या है। यह केवल पीरियड्स की गड़बड़ी या प्रेग्नेंसी से जुड़ी दिक्कत नहीं, बल्कि इसका डायरेक्ट असर महिला के वजन, खासकर पेट पर पड़ता है। PCOS में ज़्यादातर महिलाओं की शिकायत होती है कि उनका वजन पेट के आसपास तेजी से बढ़ता है जिसे कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए, इस बारे में ठीक से जानकारी लेनी चाहिए कि PCOS में पेट पर चर्बी क्यों जमती है? साथ ही इस बीमारी से जुड़ी जानकारियाँ लेनी चाहिए जो नीचे दी गई हैं।
क्या है PCOS? – Kya hai PCOS?
यह हार्मोन के बैलेन्स बिगड़ने की कन्डिशन है, जिसमें महिला के अंडाशय नॉर्मल से ज़्यादा एंड्रोजन (पुरुष हार्मोन) बनाने लगते हैं। इस वजह से पीरियड्स रेगुलर नहीं आते, ओवरी में सिस्ट बनने लगती हैं, वजन बढ़ने लगता है, चेहरे पर बाल, मुंहासे जैसी दिक्कतें होती हैं। इनमें से एक बहुत परेशान करने वाली दिक्कत है पेट के आसपास फैट जमा होना।
PCOS में पेट पर चर्बी क्यों जमती है? – PCOS mein pet par charbi kyon jamti hai?
- हार्मोनल असंतुलन
PCOS में एंड्रोजन हार्मोन बढ़ जाते हैं, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का बैलेन्स बिगड़ जाता है। इससे बॉडी फैट को खासकर कमर और पेट के हिस्से में जमा करने लगती है, जिसे एंड्रॉयड फैट पैटर्न कहते हैं।
- इंसुलिन रेसिस्टेंस
PCOS में पेट की चर्बी बढ़ने की सबसे बड़ी वजह है इंसुलिन रेसिस्टेंस। इस कन्डिशन में बॉडी की कोशिकाएं इंसुलिन को ठीक से रिस्पॉन्ड नहीं करतीं, जिससे बॉडी ज्यादा इंसुलिन बनाने लगती है। एक्स्ट्रा इंसुलिन फैट स्टोरेज को बढ़ाता है, पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है।
- मेटाबॉलिज्म स्लो होना
PCOS में मेटाबॉलिज्म नॉर्मल महिलाओं की तुलना में स्लो हो जाता है। धीमे मेटाबॉलिज्म की वजह से कैलोरी सही से बर्न नहीं होती, फैट जल्दी जमा हो जाता है और वजन घटाना कठिन हो जाता है।
- गलत डाइट
PCOS में अगर महिला ज्यादा मीठा, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, जंक फूड का सेवन करती है, तो इंसुलिन और फैट दोनों तेजी से बढ़ते हैं, जिससे वजन बढ़ने लगता है।
- पीरियड्स रेगुलर न आना
PCOS में ओव्यूलेशन ठीक से नहीं होता जिससे हार्मोनल साइकिल बिगड़ जाती है, फैट स्टोरेज बढ़ जाता है और पेट पर चर्बी जमने लगती है।
- शारीरिक ऐक्टिविटी की कमी
PCOS में अगर महिला रेगुलर व्यायाम नहीं करती, तो इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ता है, फैट बर्न नहीं हो पाता, पेट पर चर्बी जमा होने लगती है।
- स्ट्रेस हार्मोन का बढ़ना
PCOS से पीड़ित महिलाओं में अक्सर मेंटल स्ट्रेस, एंग्जायटी, नींद की कमी होती है। इससे कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो सीधे पेट की चर्बी बढ़ाने में अहम रोल निभाता है।
PCOS में पेट की चर्बी कम करने के तरीके – PCOS mein pet ki charbi kam karne ke tarike
- लो-ग्लाइसेमिक डाइट अपनाएं जैसे हरी सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और फाइबर वाली चीज़ें।
- रेगुलर व्यायाम करें जिसमें वॉकिंग, योग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो ख़ास हैं।
- ध्यान, प्राणायाम और अच्छी नींद लेकर स्ट्रेस मैनेजमेंट करें।
- मीठा और जंक फूड लिमिट में लें।
- डॉक्टर की सलाह से सही ट्रीटमेंट और सपोर्ट लेकर हार्मोनल संतुलन बनाएँ।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now
FAQs
PCOS में मेटाबॉलिज्म धीमा क्यों हो जाता है? – PCOS mein metabolism dheema kyon ho jaata hai?
हार्मोनल गड़बड़ी के कारण कैलोरी बर्न कम हो जाती है, जिससे फैट जल्दी जमा होता है।
PCOS में पेट की चर्बी से कौन-सी बीमारियाँ हो सकती हैं? – PCOS mein pet ki charbi se kaun-si bimariyan ho sakti hain?
डायबिटीज, हार्ट डिजीज, हाई बीपी और फर्टिलिटी प्रॉब्लम हो सकती है।
PCOS में कार्बोहाइड्रेट पेट की चर्बी क्यों बढ़ाते हैं? – PCOS mein carbohydrate pet ki charbi kyon badhaate hain?
रिफाइंड कार्ब्स इंसुलिन स्पाइक करते हैं, जिससे पेट में फैट जमा होता है।
PCOS में भूख कम होने के बावजूद पेट क्यों बढ़ता है? – PCOS mein bhookh kam hone ke baavjood pet kyon badhta hai?
क्योंकि फैट मेटाबॉलिज्म खराब हो जाता है और कैलोरी बर्न नहीं हो पाती।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि PCOS में पेट पर चर्बी क्यों जमती है? लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को PCOS की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से PCOS का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।