किडनी फेल होने के लक्षण और इलाज
किडनी हमारे शरीर में एक मशीन की तरह काम करती है। यह खून को साफ करने, गंदे पदार्थ बाहर निकालने और बॉडी में पानी व नमक का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। जब किडनी ठीक से काम करना बंद कर देती है, तो इस कन्डिशन को किडनी फेल होना कहा जाता है। आजकल गलत खानपान, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रेस की वजह से किडनी की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इसलिए किडनी फेल होने के लक्षण और इलाज की सही जानकारी होना बहुत ज़रूरी है।
किडनी फेल होने का मतलब क्या होता है? – Kidney fail hone ka matlab kya hota hai?
जब किडनी खून को साफ नहीं कर पाती और शरीर से टॉक्सिन बाहर नहीं निकाल पाती, तो इसे किडनी फेल होना कहा जाता है। यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ती है और शुरुआत में इसके लक्षण साफ नजर नहीं आते।
किडनी फेल होने के कारण – Kidney fail hone ke kaaran
- डायबिटीज (शुगर)
- हाई ब्लड प्रेशर
- लंबे वक़्त तक दर्द की दवाइयों का सेवन
- ज्यादा प्रोटीन और नमक वाला खाना
- कम पानी पीना
- बार-बार यूरिन इंफेक्शन
- शराब और धूम्रपान
किडनी फेल होने के लक्षण – Kidney Fail Hone Ke Lakshan
किडनी खराब होने के लक्षण धीरे-धीरे दिखाई देते हैं। शुरुआत में लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय पर पहचान जरूरी है। इसलिए नीचे दिए गए ईन लक्षणों को समय रहते पहचान लें –
- बॉडी में सूजन: पैरों, टखनों, चेहरे और आंखों के नीचे सूजन आने लगती है।
- पेशाब में बदलाव: पेशाब कम आना, बार-बार पेशाब आना, पेशाब में झाग आना, पेशाब का रंग गहरा होना।
- थकान और कमजोरी: हर वक़्त थकान महसूस होना और शरीर में ताकत की कमी लगना।
- भूख कम लगना: खाने का मन न करना और वजन कम होना।
- उल्टी और जी मिचलाना: बार-बार उल्टी आना या मितली महसूस होना।
- सांस लेने में परेशानी: सीने में भारीपन और सांस फूलना।
- त्वचा में खुजली: शरीर में गंदगी जमा होने से खुजली होने लगती है।
- नींद न आना: रात को ठीक से नींद न आना और बेचैनी रहना।
आयुर्वेद के अनुसार किडनी फेल होना – Ayurved ke anusaar kidney fail hona
आयुर्वेद में किडनी को वृक्क कहा गया है और किडनी रोग को वृक्क विकार माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार यह रोग वात और कफ दोष के बिगड़ने से होता है। आयुर्वेद में किडनी को मजबूत रखने के लिए डाइजेशन को ठीक रखना जरूरी माना गया है। जब पाचन कमजोर होता है तो शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं, जो किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं।
किडनी फेल होने का आयुर्वेदिक इलाज; ना डायलिसिस, ना सर्जरी – Kidney fail hone ka ayurvedic ilaj; naa dialysis, naa surgery
किडनी फेल होने का सबसे सुरक्षित इलाज आयुर्वेद में होता है। आयुर्वेदिक इलाज का मकसद होता है बिना डायलिसिस, बिना सर्जरी के किडनी की कार्यक्षमता को बढ़ाना, शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालना, सूजन कम करना, पेशाब की मात्रा सुधारना और आगे होने वाले नुकसान को रोकना। इसके लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर से पूछकर नीचे दी गई आयुर्वेदिक दवाओं और डाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है –
1. आयुर्वेदिक दवाएं
- पुनर्नवा: शरीर की सूजन कम करती है, पेशाब खुलकर लाती है, क्रिएटिनिन कम करने में मदद करती है।
- गोक्षुर: मूत्र मार्ग और किडनी को मजबूत बनाती है, पेशाब में जलन कम करती है।
- वरुण: किडनी की सूजन और रुकावट में उपयोगी है।
- पुनर्नवामंडूर: खून की कमी और सूजन में फायदेमंद है।
- चंद्रप्रभा वटी: मूत्र रोगों में उपयोगी मानी जाती है।
- भुम्यामलकी: लिवर और किडनी दोनों की सफाई करती है।
2. आयुर्वेदिक खानपान
- लौकी, तोरी, टिंडा, परवल
- सेब, नाशपाती, पपीता (लिमिट में)
- मूंग दाल
- जौ, सांवा, कोदो
- हल्का और घर का बना खाना
परहेज़ करें –
- ज्यादा नमक
- ज्यादा प्रोटीन
- पैकेट वाला खाना
- फास्ट फूड
- ज्यादा मसालेदार भोजन
किडनी फेल होने से कैसे बचें? – Kidney fail hone se kaise bachein?
- रोज पर्याप्त पानी पिएं
- शुगर और बीपी कंट्रोल में रखें
- बिना डॉक्टर की सलाह दवा न लें
- शराब और सिगरेट से दूर रहें
- वजन कंट्रोल रखें
- टाइम-टाइम पर जांच करवाएं
किडनी फेल होने की जांच – Kidney fail hone ki jaanch
- ब्लड टेस्ट (क्रिएटिनिन, यूरिया)
- यूरिन टेस्ट
- अल्ट्रासाउंड
- ईजीएफआर (eGFR) टेस्ट
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now
FAQs
किडनी फेल होने पर कितना पानी पीना चाहिए? – Kidney fail hone par kitna paani pina chahiye?
यह रोगी की स्थिति पर निर्भर करता है। डॉक्टर की सलाह से पानी पीना सबसे सही रहता है।
किडनी फेल होने पर कौन से योग फायदेमंद हैं? – Kidney fail hone par kaun se yog faydemand hain?
अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन और वज्रासन किडनी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
किडनी फेल होने पर क्या दर्द होता है? – Kidney fail hone par kya dard hota hai?
शुरुआत में दर्द नहीं होता, लेकिन बीमारी बढ़ने पर कमर और पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है।
क्या किडनी फेल होने का इलाज संभव है? – Kya kidney fail hone ka ilaj sambhav hai?
अगर बीमारी शुरूआती स्टेज में पकड़ी जाए तो किडनी को लंबे वक़्त तक बचाया जा सकता है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको किडनी फेल होने के लक्षण और इलाज बताए। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को किडनी फेलियर की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से किडनी फेलियर का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।