घुटनों में गैप की एक्सरसाइज

घुटनों में गैप की एक्सरसाइज – Ghutno Mein Gap Ki Exercise

घुटनों में गैप की समस्या क्या है – Ghutno mein gap ki samasya kya hai?

जब घुटनों के जोड़ों के बीच असामान्य जगह होती है या हड्डियों का गलत एलाइनमेंट होता है तो इस समस्या को घुटनों में गैप की समस्या कहते हैं। ज़रूरी नहीं कि इसके इलाज के लिए अंग्रेजी दवाइयाँ ही लेनी पड़े या कोई सर्जरी करवानी पड़े; कुछ घरेलु उपाय जैसे घुटनों में गैप की एक्सरसाइज करके भी इस समस्या से छूटकारा पाया जा सकता है। लेकिन घुटनों में गैप की एक्सरसाइज के बारे में जानने से पहले ये समझना होगा कि किन कारणों से घुटनों में गैप होता है और इसके लक्षण क्या हैं।

घुटनों में गैप क्यों होता है – Ghutno mein gap kyon hota hai?

  • ऑस्टियोआर्थराइटिस: यह एक बीमारी है जिसमें जोड़ों के अन्दर पाई जाने वाली उपास्थि कार्टिलेज धीरे-धीरे खराब होने लगती है।
  • लिगामेंट की चोट: लिगामेंट कनेक्टिव टिश्यू का एक बैंड है जो जोड़ों को एक साथ बाँध कर रखते हैं ताकि वे ज़्यादा हिले-डुले नहीं या अपनी जगह से खिसके नहीं। जब लिगामेंट में चोट लगती है तो घुटने में गैप हो सकता है।
  • पिछली सर्जरी: घुटने की सर्जरी के बाद भी एलाइनमेंट में दिक्कत आ सकती है।
  • मोटापा: ज़्यादा वजन घुटने के जोड़ पर एक्स्ट्रा प्रेशर डालता है, जिससे गैप की समस्या बढ़ सकती है।
  • मांसपेशियों की कमजोरी: कमजोर मांसपेशियां जोड़ों को ठीक से सहारा नहीं दे पाती हैं, जिससे गैप की समस्या हो सकती है।
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

घुटनों में गैप का पता कैसे लगाए – Ghutno mein gap ka pata kaise lagayein?

इन लक्षणों से पता चलता है कि आपके घुटनों में गैप है –

  • दर्द
  • घुटने में सूजन और लालिमा।
  • घुटने में अकड़न महसूस होना, खासकर सुबह।
  • घुटने को मोड़ने या सीधा करने में कठिनाई
  • क्लिकिंग या पॉपिंग साउंड

घुटनों में गैप की एक्सरसाइज – Ghutno mein gap ki exercise

ये व्यायाम घुटनों में गैप की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं –

  • सेतु बंधासना (Bridge Pose): पीठ के बल लेट जाएँ। घुटनों को मोड़ें और पैरों को ज़मीन पर हिप्स के पास रखें। हाथों को बगल में रखें। धीरे-धीरे हिप्स को ऊपर उठाएँ। कुछ सेकंड होल्ड करें, फिर धीरे-धीरे नीचे आएँ। इससे हिप्स और थाई मसल्स मजबूत होती हैं, जिससे घुटनों का अलाइनमेंट सुधरता है।
  • इनर थाई स्क्वीज़ (Inner Thigh Squeeze): एक कुशन या सॉफ्ट बॉल को दोनों घुटनों के बीच रखें। चेयर पर बैठकर या लेटकर इसे घुटनों से दबाएँ। 10 सेकंड दबाकर रखें, फिर छोड़ें। 10-15 बार दोहराएँ। ऐसा करने से इनर थाई की मसल्स मजबूत होती हैं, जिससे घुटने बैलेंस होते हैं।
  • साइड-लेग रेज़ (Side Leg Raises): साइड में लेट जाएँ। ऊपर वाली टांग को सीधा ऊपर उठाएँ और नीचे लाएँ। हर साइड पर 10-15 बार करें। इससे हिप एब्डक्टर मसल्स मजबूत होती हैं, जो घुटनों को ठीक कंडीशन में लाने में मदद करती हैं।
  • स्क्वैट्स (Squats): पैरों को कंधे की चौड़ाई में रखें। धीरे-धीरे नीचे बैठें जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों। ध्यान रखें कि घुटने अंदर न जाएँ और पैर के पंजों से आगे न निकलें। 10-15 बार दोहराएँ। इससे पूरे निचले शरीर की ताकत बढ़ती है।
  • योगासन – ताड़ासन और वीरभद्रासन:
    • ताड़ासन (Mountain Pose): पैरों को पास-पास रखें, हाथ ऊपर उठाएँ, और शरीर को ऊपर खींचें। यह मुद्रा रीढ़ और पैरों की सीधी स्थिति में सुधार लाती है।
    • वीरभद्रासन (Warrior Pose): यह आसन पैरों की ताकत बढ़ाता है और अलाइनमेंट ठीक करता है।

याद रखें – ये एक्सरसाइज रोज़ाना करें लेकिन, अगर घुटनों में दर्द है या सूजन की दिक्कत हो रही है तो एक्सरसाइज ना करें। साथ ही इस बारे में फिजियोथेरेपिस्ट या ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से कंसल्ट ज़रूर करें।

बच्चों के घुटनों में गैप कैसे ठीक करें – Bachho ke ghutno mein gap kaise theek karein?

बच्चों में यह स्थिति अक्सर उम्र के साथ ठीक हो जाती है। लेकिन अगर समस्या बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेकर एक्सरसाइज, जैसे ताड़ासन, दीवार के सहारे खड़ा रहना आदि कराई जा सकती हैं।

क्या साइकलिंग से घुटनों का गैप कम होता है – Kya cycling se ghutno ka gap kam hota hai?

हाँ, हल्की साइकलिंग thigh और calf muscles को मजबूत करती है। ये सीधे तौर पर गैप को नहीं भरती, लेकिन मांसपेशियों को बैलेंस कर सकती है।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

क्या घुटनों का गैप हमेशा बना रहता है – Kya ghutno ka gap hamesha bana rahta hai?

नहीं, ज़रूरी नहीं। अगर समय रहते ध्यान दिया जाए तो सही एक्सरसाइज और जीवनशैली से इसे सुधारा जा सकता है। देर होने पर सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।

क्या घुटनों का गैप एक्सरसाइज से कम हो सकता है – Kya ghutno ka gap exercise se kam ho sakta hai?

हाँ, अगर स्थिति बहुत गंभीर न हो, तो नियमित स्ट्रेचिंग और स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज से घुटनों का गैप कम किया जा सकता है। खासतौर पर इनर थाई और हिप मसल्स को टार्गेट करना फायदेमंद होता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको घुटनों में गैप की एक्सरसाइज के बारे में बताया। लेकिन आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को घुटनों में गैप की दिक्कत है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //