डायबिटीज में क्या नहीं खाना चाहिए? – Diabetes Mein Kya Nahi Khana Chahiye?

डायबिटीज में ऐसी चीज़ें नहीं खानी चाहिए जो ब्लड शुगर (Blood Sugar) को तेज़ी से बढ़ा दें। डायबिटीज के इलाज में परहेज़ का ख़ास महत्व है। इसलिए, ईन चीज़ों के बारे में डीटेल में जानना चाहिए।

क्यों जरूरी है डायबिटीज मरीजों के लिए सही डाइट? – Kyon zaruri hai diabetes mareejo ke liye sahi diet?

डायबिटीज सिर्फ़ एक बीमारी नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल कंडीशन है। अगर diet सही रखी जाए तो शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। सही डाइट डायबिटीज में दवा के बराबर होती है और इलाज में बहुत मदद करती है। अगर सही खान-पान नहीं रखा जाए तो धीरे-धीरे बॉडी में शुगर लेवल बढ़ सकता है और किडनी, दिल, आंखों और नसों पर असर पड़ सकता है।

डायबिटीज में किन चीज़ों से दूर रहें? – Diabetes mein kin cheezo se door rahein?

मीठी चीज़ें, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और जंक फूड से दूर रहना डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसलिए, इन चीज़ों को कम करना या पूरी तरह से छोड़ना बेहतर माना जाता है। साथ ही संतुलित डाइट, रेगुलर वॉक, पर्याप्त नींद और स्ट्रेस कम रखना डायबिटीज मैनेज करने में मदद कर सकता है।

डायबिटीज में मीठी चीज़ें क्यों नहीं खानी चाहिए? – Diabetes mein meethi cheezein kyon nahi khani chahiye?

आमतौर पर डॉक्टर डायबिटीज में सबसे पहले मीठी चीज़ों से दूर रहने की सलाह देते हैं क्योंकि, इन चीज़ों में simple sugar बहुत ज़्यादा होती है। जब कोई रोगी इन्हें खाता है तो बॉडी में ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाता है। अगर लंबे वक़्त तक ऐसा होता रहे तो डायबिटीज कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। ईन चीज़ों में ख़ास हैं –

  • मिठाई
  • चीनी
  • चॉकलेट
  • मीठे बिस्कुट
  • केक और पेस्ट्री
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

क्या डायबिटीज में सफेद चावल और मैदा खाना सही है? – Kya diabetes mein safed chawal aur maida khana sahi hai?

सफेद चावल और मैदा से बनी चीज़ें जैसे समोसा, नान, पिज़्ज़ा, पास्ता आदि भी डायबिटीज रोगी को नुकसान पहुँचा सकती हैं। इनमें refined carbohydrates होते हैं जो जल्दी पच जाते हैं और ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा देते हैं। इसलिए, डायबिटीज में कोशिश करें कि मैदा से बनी चीज़ों को कम से कम खाया जाए।

डायबिटीज में जंक फूड और फास्ट फूड के नुकसान – Diabetes mein junk food aur fast food ke nuksaan

आज के खानपान में जंक फूड और फास्ट फूड का चलन बहुत बढ़ गया है। इनमें unhealthy fat, salt और refined carbs ज़्यादा होते हैं। ये न सिर्फ शुगर लेवल बढ़ा सकते हैं बल्कि मोटापा भी बढ़ा सकते हैं। मोटापा बढ़ने से डायबिटीज कंट्रोल करना और मुश्किल हो सकता है। ईन चीज़ों में ख़ास हैं –

  • बर्गर
  • पिज़्ज़ा
  • फ्रेंच फ्राइज
  • पैकेट वाले स्नैक्स

क्या डायबिटीज में मीठे पेय पीना सही है? – Kya diabetes mein sweet drinks pina sahi hai?

डायबिटीज रोगी को sweet drinks से भी दूर रहना चाहिए। इन ड्रिंक्स में छिपी हुई चीनी (Hidden Sugar) बहुत ज़्यादा होती है जिससे ब्लड शुगर कुछ ही मिनटों में काफी बढ़ सकती है। ईन चीज़ों में ख़ास हैं –

  • कोल्ड ड्रिंक
  • पैकेट वाला फ्रूट जूस
  • एनर्जी ड्रिंक
  • मीठी चाय या कॉफी

डायबिटीज में तली हुई चीज़ें क्यों कम खानी चाहिए? – Diabetes mein tali hui cheezein kyon kam khani chahiye?

तली हुई चीज़ों में कैलोरी और फैट बहुत ज़्यादा होता है। अगर इन्हें रोज खाया जाए तो वजन बढ़ सकता है और इंसुलिन का असर भी कम हो सकता है। इसलिए, कोशिश करें कि तली हुई चीज़ें जैसे समोसा, कचौरी, पकौड़े, चिप्स आदि बहुत कम खाई जाएं।

डायबिटीज में फल खाते वक़्त रखें ईन बातों का ध्यान – Diabetes mein phal khate waqt rakhein een baaton ka dhyan

वैसे तो फल बॉडी के लिए healthy होते हैं, लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जिनमें natural sugar ज़्यादा होती है। इसलिए, ईन फलों को हमेशा हमेशा डॉक्टर या डाइट एक्सपर्ट से consult करके ही खाना चाहिए वो भी एकदम लिमिट में। अगर डॉक्टर इजाज़त न दे तो इन्हें बिलकुल त्याग देना चाहिए। ईन फलों में ख़ास हैं –

  • केला
  • आम
  • अंगूर
  • लीची

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए? – When to See Doctor?

अगर डायबिटीज रोगी को नीचे दिए गए लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए –

  • बार-बार पेशाब आना
  • बहुत ज़्यादा प्यास लगना
  • बिना वजह वजन कम होना
  • लगातार थकान या कमजोरी
  • धुंधला दिखाई देना
  • घाव का देर से भरना
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन
  • ब्लड शुगर का बार-बार बहुत ज़्यादा बढ़ जाना

Important Points to Remember

  • डायबिटीज में मीठी चीज़ों और चीनी से परहेज़ करना जरूरी है।
  • मैदा और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाली चीज़ें ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकती हैं।
  • जंक फूड और फास्ट फूड से दूर रहना चाहिए।
  • मीठे पेय और पैकेट वाले जूस डायबिटीज में नुकसानदायक हो सकते हैं।
  • संतुलित डाइट, नियमित वॉक और सही लाइफस्टाइल से शुगर लेवल कंट्रोल किया जा सकता है।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

क्या डायबिटीज में आलू खाना नुकसानदायक है? – Kya diabetes mein aloo khana nuksandayak hai?

आलू में कार्बोहाइड्रेट ज़्यादा होता है, इसलिए इसे लिमिट में ही खाना चाहिए।

क्या डायबिटीज में पैकेट वाले स्नैक्स खा सकते हैं? – Kya diabetes mein mein packet wale snacks kha sakte hain?

पैकेट वाले स्नैक्स में salt, fat और carbs ज़्यादा होते हैं, इसलिए इन्हें कम से कम खाएँ।

क्या डायबिटीज में बेकरी प्रोडक्ट्स खा सकते हैं? – Kya diabetes mein bakery products kha sakte hain?

केक, पेस्ट्री और बिस्कुट में sugar और मैदा ज़्यादा होता है, इसलिए इनका परहेज़ करना चाहिए।

क्या डायबिटीज में रात को भारी खाना सही है? – Kya diabetes mein raat ko bhaari khana sahi hai?

रात को ज़्यादा भारी और मीठा खाना ब्लड शुगर बढ़ा सकता है, इसलिए हल्का खाना खाना बेहतर होता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि “डायबिटीज में क्या नहीं खाना चाहिए?” लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को डायबिटीज है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से डायबिटीज का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034