नज़दीकी सी.जी.एच.एस. डेंटल क्लिनिक – CGHS Dental Clinic Near Me
सी.जी.एच.एस. डेंटल क्लिनिक क्या होते हैं – CGHS dental clinic kya hote hain?
केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के तहत सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधाएँ दी जाती हैं जिनमें दंत चिकित्सा उपचार भी शामिल हैं। इस उपचार के लिए कुछ डेंटल क्लिनिक्स को पैनलबद्ध किया गया है, जिन्हें सी.जी.एच.एस. डेंटल क्लिनिक कहा जाता है। इन क्लिनिकों में सीजीएचएस द्वारा तय की गई किफायती दरों पर रेगुलर जांच, सफाई से लेकर रूट कैनाल, ब्रेसिज़ और दांतों का प्रत्यारोपण जैसे कई तरह के उपचार दिए जाते हैं। लेकिन, ईन सेवाओं का आसानी से लाभ उठाने के लिए सी.जी.एच.एस. कार्डधारकों को नज़दीकी सी.जी.एच.एस. डेंटल क्लिनिक का पता ज़रूर होना चाहिए।






















