पेट की चर्बी कम करने वाले 5 योगासन – Pet Ki Charbi Kam Karne Waale 5 Yogasan
योग करेगा पेट की चर्बी कम – Yog karega pet ki charbi kam
मोटापा देश में एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। जिससे निपटने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, दवाइयाँ खाते हैं, जिम जाते हैं आदि। लेकिन, एक बहुत नॉर्मल, नेचुरल और असरदार उपाय को लोग अक्सर नज़रअंदाज कर देते हैं, जो है – योग। योग से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, डाइजेशन सुधरता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे न सिर्फ़ मोटापा कम होता है बल्कि पूरी सेहत सुधरती है। अगर मोटापे से बचना हो तो पेट की चर्बी कम करने वाले 5 योगासन रोज़ाना करने चाहिए जिनकी जानकारी नीचे दी गई है लेकिन, पहले ये समझ लें कि “पेट की चर्बी क्यों बढ़ती है?”
पेट की चर्बी बढ़ने के कारण – Pet ki charbi badhne ke kaaran
ये कारण आम तौर पर पेट की चर्बी बढ़ाते हैं –
- खान-पान में खराबी: बहुत ज़्यादा चीनी, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट जैसे सफेद चावल, ब्रेड, और प्रासेस्ड फूड या जंक फूड खाना।
- फिज़िकल ऐक्टिविटी में कमी: ऐक्टिविटी कम होना, लंबे समय तक बैठना।
- स्ट्रेस लेना और कम सोना: स्ट्रेस से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो पेट पर चर्बी जमा करता है। सही नींद न लेने से भी हार्मोन का बैलेन्स बिगड़ता है और मोटापा बढ़ता है।
- हार्मोन में बदलाव: महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान हार्मोन में बदलाव होते हैं और पेट की चर्बी बढ़ती है।
- जनेटिक कारण: कुछ घरों में मोटापा पहले से पूरे परिवार में होता है।
- ज़्यादा शराब पीना: शराब का सेवन पेट की चर्बी बढ़ा सकता है।
- लेट नाइट डिनर: देर रात खाने से कैलोरी फैट के रूप में जमा होती है, क्योंकि रात में मेटाबॉलिज्म स्लो होता है।
- कुछ दवाओं का साइड इफेक्ट: कुछ दवाइयाँ भी वजन बढ़ाने का कारण बन सकती हैं।
पेट की चर्बी कम करने वाले 5 योगासन – Pet ki charbi kam karne wale 5 yogasan
नीचे दिए गए योगासन पेट की चर्बी घटा सकते हैं लेकिन, शुरुआत में इन्हें किसी योग एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें –
- 1. भुजंगासन: पेट के बल लेट जाएं फिर दोनों हाथों को कंधों के पास रखें। अब सांस अंदर लेते हुए धीरे-धीरे सिर और छाती को ऊपर उठाएं। इस दौरान पेट ज़मीन पर ही रखें और गर्दन ऊपर की ओर खिंची हो। 15-20 सेकंड तक इसी पज़िशन में रहें और फिर धीरे-धीरे नीचे आएं।
- 2. नौकासन: सबसे पहले पीठ के बल सीधा लेटें, अब सांस अंदर लें और सिर, हाथ, पैर को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। शरीर को नाव के आकार का बना दें, इससे पेट पर हल्का प्रेशर आएगा। 15-30 सेकंड तक इस पज़िशन में रहें फिर आराम करें।
- 3. धनुरासन: पेट के बल लेटें फिर पैरों को मोड़कर टखनों को पीछे से पकड़ें। अब सांस अंदर लें और बॉडी ऊपर उठाएं। इस तरह शरीर धनुष के आकार का बन जाएगा। 20-30 सेकंड इसी पज़िशन में रुकें फिर आराम करें।
- 4. पवनमुक्तासन: पहले पीठ के बल लेट जाएं फिर एक पैर को मोड़कर घुटने को छाती की ओर लाएं। अब दोनों हाथों से घुटने को पकड़ें। इसके बाद सिर उठाकर घुटने से ठोड़ी को छुएं। 20 सेकंड तक रुकें और फिर पैर बदलें।
- 5. सूर्य नमस्कार: इसमें 12 योग मुद्राएं होती हैं जो शरीर के हर हिस्से को ऐक्टिव करती हैं। सुबह खाली पेट सूर्य की दिशा में इनकी प्रेक्टिस करें।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now
FAQs
सुबह या शाम – पेट की चर्बी घटाने के लिए योग कब करें – Subah ya shaam – pet ki charbi ghataane ke liye yog kab karein?
सुबह खाली पेट योग करना सबसे असरदार होता है, क्योंकि इस समय बॉडी सबसे ज़्यादा ऐक्टिव होती है और फैट तेजी से बर्न होता है।
योग करते समय कौन सी डाइट लेनी चाहिए – Yog karte samay kaun si diet leni chahiye?
हल्का और संतुलित खाना खाएँ। हरी सब्जियां, फल, दही, मूंग दाल और फाइबर वाली चीज़ें पेट की चर्बी घटाने में मदद करती हैं।
योग करते समय सांस कैसे लें ताकि पेट की चर्बी घटे – Yog karte samay saans kaise lein taaki pet ki charbi ghate?
हर आसन के दौरान गहरी और नियंत्रित सांस लें। सही तरीके से सांस लेना और छोड़ना बॉडी में ऑक्सीजन बढ़ाता है और फैट बर्निंग तेज़ होती है।
क्या योगासन करने से बिना डाइट बदले पेट की चर्बी कम हो सकती है – Kya yogasan karne se bina diet badle pet ki charbi kam ho sakti hai?
हो सकती है लेकिन, तेज़ और सही परिणाम के लिए डाइट में सुधार ज़रूरी है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको पेट की चर्बी कम करने वाले 5 योगासन बताए। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को मोटापे या पेट की चर्बी की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से मोटापे का आयुर्वेदिक उपचार करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।