यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है। सोरायसिस होने पर स्किन की कोशिकाएँ बहुत तेज़ी से बनने लगती हैं। स्किन पर लाल पपड़ीदार धब्बे बन जाते हैं। अगर इसे ठीक न किया जाए तो आगे चलकर दूसरी शारीरिक और मानसिक बीमारियाँ भी लग सकती हैं, जैसे सोरियाटिक गठिया, दिल की बीमारी, मधुमेह, डिप्रेशन, चिंता आदि। इसलिए, ये ज़रूर जान लें कि सोरायसिस जल्दी कैसे ठीक होगा? आप चाहें तो कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल से सोरायसिस की समस्या का प्राकृतिक उपचार ले सकते हैं। लेकिन, पहले बीमारी के बारे में पूरी जानकारी लें जो नीचे दी गई है।
अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह लेकर ईन प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपायों को अपनाकर सोरायसिस को जल्द ठीक किया जा सकता है –
1. नीम
यह सबसे असरदार प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा है। नीम की पत्तियों का रस या पेस्ट असर वाली जगह पर लगाएं। नीम के तेल को हल्का गुनगुना कर रोज़ लगाएं। इससे स्किन की लालिमा, खुजली और इन्फेक्शन दूर होता है।
2. एलोवेरा जेल
सुबह-शाम शुद्ध एलोवेरा जेल लगाएं। यह स्किन को तुरंत ठंडक, नमी और आराम देता है। साथ ही पपड़ी बनना कम होता है।
3. हल्दी
यह स्किन के अंदर होने वाली सूजन कम करती है। ½ चम्मच हल्दी 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर रोज पिएँ। हल्दी में नारियल तेल डालकर बनाया गया पेस्ट अगर असर वाली जगह पर लगा लें तो सूजन कम होती है और स्किन जल्दी शांत होती है।
4. नारियल तेल
यह सबसे बेस्ट मॉइस्चराइज़र है। नहाने के बाद या सोने से पहले स्किन पर नारियल तेल की हल्की मालिश करें। इससे स्केल्स नरम होते हैं। साथ ही त्वचा के फटने पर या जलन होने पर तुरंत आराम मिलता है।
5. गुड़ूची
आयुर्वेद में गुड़ूची को “इम्यून मॉड्यूलेटर” माना जाता है। इसे गुड़ूची रस या टैबलेट के रूप में लिया जा सकता है। यह इम्यून सिस्टम को बैलेन्स करता है और बीमारी का भड़कना कम करता है।
6. त्रिफला चूर्ण
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए और खून की सफाई के लिए रात में गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण लें।
7. स्किन को नम रखें
नारियल तेल, बादाम तेल या ऑलिव ऑइल से मॉइस्चराइजिंग करें। ज़्यादा गर्म पानी से न नहाएँ; सिर्फ हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इससे सूखी-खुरदरी पपड़ी होने पर या स्किन फटने और खुजली होने पर आराम मिलता है।
एलोवेरा आधारित क्रीम या हल्की हर्बल क्रीम उपयोगी है।
मॉइस्चराइजिंग, ठंडी पट्टी, एलोवेरा और नारियल तेल लगाने से खुजली तुरंत कम होती है।
नीम तेल, हल्दी पेस्ट, नारियल तेल, ओट्स बाथ और एलोवेरा जेल सबसे असरदार घरेलू इलाज हैं।
आयुर्वेद में गुड़ूची, त्रिफला, नीम, खदिरारिष्ट, और आयुर्वेदिक तेल जैसे करंजन तेल का उपयोग किया जाता है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि सोरायसिस जल्दी कैसे ठीक होगा? लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को सोरायसिस की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से सोरायसिस की बीमारी का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ सोरायसिस में ली जाने वाली सही डाइट की जानकारी और कंसल्टेंसी भी मिलेगी। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034