क्या सीजीएचएस में ओ. पी. डी. ट्रीटमेंट भी शामिल होते हैं – Does CGHS Cover OPD Treatment?
क्या होता है सीजीएचएस – Kya hota hai CGHS?
सीजीएचएस, मतलब केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए बनाई गई है। इस योजना के अंदर सीजीएचएस कार्डधारकों को नि:शुल्क, कैशलेस या सीजीएचएस द्वारा तय की गई फिक्स्ड रेट पर इलाज दिया जाता है। इस उपचार के लिए देशभर में कई अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को पैनलबद्ध किया गया है जिनमें से कुछ अस्पतालों में ओपीडी ट्रीटमेंट भी दिया जाता है।
क्या होता है ओ. पी. डी. ट्रीटमेंट – Kya hota hai OPD treatment?
ओपीडी ट्रीटमेंट का मतलब होता है ऐसा चिकित्सा उपचार जिसमें मरीज़ को डॉक्टर से परामर्श लेना, टेस्टस् करवाना, दवाइयाँ खरीदना और दूसरी छोटी-मोटी स्वास्थ्य सुविधाएँ दी जाती हैं। लेकिन, इसमें मरीज़ को हॉस्पिटल में भर्ती होने की ज़रूरत नहीं होती है। ईन सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए कार्डधारक को पता होना चाहिए कि किन केंद्रों या अस्पतालों में सीजीएचएस के अंतर्गत ओ. पी. डी. ट्रीटमेंट दिया जाता है।

.webp)




















