लीवर बॉडी का एक बहुत ही जरूरी अंग है। यह बॉडी को अंदर से साफ रखने का काम करता है, खून को साफ़ करता है, पाचन में मदद करता है और गंदगी को बाहर निकालता है। जब लीवर ठीक से काम नहीं करता, तो पूरे शरीर पर उसका असर दिखने लगता है। अक्सर लोग लीवर की खराबी को इग्नोर कर देते हैं, लेकिन बॉडी खुद कई संकेत देती है कि लीवर कमजोर हो रहा है। इसलिए, ये ज़रूर जानें कि लीवर खराब होने पर शरीर कौन-कौन से संकेत देता है। इन लक्षणों को समय रहते समझ लिया जाए, तो बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।
आयुर्वेद में लीवर को यकृत कहा गया है। यकृत पित्त दोष का ख़ास स्थान माना जाता है। जब पित्त दोष बिगड़ जाता है, तो लीवर पर बुरा असर पड़ता है। लीवर की खराबी के ये आयुर्वेदिक कारण हैं –
आम तौर पर लीवर खराब होने पर नीचे दिए गए ये लक्षण दिखाई देते हैं –
1. भूख कम लगना
लीवर की खराबी में डाइजेस्टिव सिस्टम कमज़ोर हो जाता है। ऐसे में खाना खाने का मन नहीं करता और थोड़ा सा खाने में ही पेट भरा हुआ लगता है।
2. बार-बार थकान और कमजोरी
अगर बिना ज़्यादा काम किए भी शरीर थका-थका लगे, जल्दी थकावट हो जाए और कमजोरी महसूस हो तो यह लीवर खराब होने का संकेत हो सकता है।
3. जी मिचलाना और उल्टी आना
लीवर खराब होने पर बॉडी में जहरीले तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे मतली और उल्टी की दिक्कत होने लगती है।
4. पेट में दर्द और भारीपन
दाहिनी तरफ ऊपरी पेट में दर्द, जलन या भारीपन महसूस होना लीवर की समस्या का एक ख़ास संकेत है।
5. पेट में सूजन या पेट फूलना
लीवर खराब होने पर पेट में पानी भरने लगता है, जिससे पेट बाहर की ओर फूला हुआ दिखने लगता है।
6. आंखों और त्वचा पर पीलापन
जब लीवर बिलीरुबिन को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाता, तो आंखें और त्वचा पीली होने लगती हैं। इसे पीलिया भी कहा जाता है।
7. पेशाब का रंग गहरा होना
अगर पेशाब का रंग बहुत गहरा पीला या भूरे रंग का होने लगे, तो यह लीवर की खराबी का लक्षण हो सकता है।
8. मल का रंग हल्का होना
लीवर खराब होने पर मल का रंग नॉर्मल भूरे की बजाय हल्का या सफेद सा हो सकता है।
9. त्वचा में खुजली
लीवर खराब होने से बॉडी में टॉक्सिन जमा हो जाते हैं, जिससे त्वचा में खुजली होने लगती है।
10. वजन तेजी से कम होना
बिना किसी कारण वजन तेजी से कम होना भी लीवर की बीमारी का लक्षण हो सकता है।
11. मुंह का स्वाद कड़वा होना
लीवर खराब होने पर अक्सर मुंह में कड़वाहट बनी रहती है।
12. हाथ-पैरों में सूजन
लीवर की कमजोरी से बॉडी में पानी जमा होने लगता है, जिससे पैरों और टखनों में सूजन आ जाती है।
शराब का ज्यादा सेवन, फैटी लीवर और हेपेटाइटिस इसके बड़े कारण हैं।
दाहिनी तरफ ऊपरी पेट में दर्द या जलन होती है।
खून की जांच, अल्ट्रासाउंड और डॉक्टर की सलाह से लीवर की कन्डिशन का पता लगाया जाता है।
शरीर में टॉक्सिन जमा होने से बेचैनी और घबराहट होती है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि लीवर खराब होने पर शरीर कौन-कौन से संकेत देता है। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार का लीवर खराब है या लीवर खराब होने के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से खराब लीवर का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.
AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.
Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.
Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034