कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना एक बहुत ही आम समस्या बन चूका है। कुछ स्टडीज़ से पता चला है कि भारत में 31% से ज़्यादा लोग हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं। आज की फ़ास्ट लाइफ, हमारी गलत डाइट और लाइफस्टाइल इसका एक ख़ास कारण है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी उनमें से एक है, जो दिल की बीमारी, स्ट्रोक, और दूसरी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। ईन तमाम बिमारियों से बचने के लिए कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज जानना बहुत ज़रूरी है। लेकिन, पहले कोलेस्ट्रॉल के बारे में आम जानकारी लेनी चाहिए जो नीचे शेयर की गयी है।
कोलेस्ट्रॉल एक तरह की वसा (lipid) है जो आपके शरीर की कोशिकाओं को बनाने और हार्मोन बनाने में मदद करता है। यह शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन जब इसकी मात्रा खून में ज़्यादा हो जाती है, तो ये हानिकारक हो जाता है।
कोलेस्ट्रॉल ख़ासकर दो टाइप का होता है:
ईन तरीकों से कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है –
फाइबर वाली चीज़ें खाएं जैसे दलिया, ओट्स, बीन्स, फल और सब्जियां। फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। सैचुरेटेड वसा और ट्रांस फैट से बचें यानी जंक फूड, बेकरी प्रोडक्ट्स, फ्राइड आइटम्स, और प्रोसेस्ड फूड ना खाएं। इसके अलावा अच्छे फैट्स लें जैसे एवोकाडो, बादाम, अखरोट और जैतून का तेल। नींबू पानी और हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर को डिटॉक्स करती हैं और लिवर को मजबूत बनाती हैं। इसलिए, इनका इस्तेमाल भी करें।
रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक या योग करें। तेज चलना, साइकिल चलाना, तैराकी, और डांस जैसी एक्टिविटी बहुत फायदेमंद होती हैं। व्यायाम से न केवल LDL घटता है, बल्कि HDL भी बढ़ता है।
मुक्ता पिश्टी, त्रिफला, गिलोय और कालमेघ जैसे हर्बल सप्लीमेंट लिवर को साफ़ करते हैं और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करते हैं। लहसुन भी एक रामबाण इलाज है, यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और ब्लड कोलेस्ट्रॉल घटाता है। रोज़ सुबह एक-एक कली कच्चा लहसुन चबाना फायदेमंद होता है। साथ ही आंवला का इस्तेमाल करें। यह विटामिन C से भरपूर होता है और इम्युनिटी बढ़ाता है।
धूम्रपान और शराब से दूर रहें, वजन कंट्रोल में रखें, मोटापा LDL को बढ़ाता है, रेगुलर हेल्थ चेकअप कराते रहें, स्ट्रेस न लें और नींद पूरी लें।
व्यायाम का फायदा धीरे-धीरे होता है। कम से कम 4-6 हफ्ते रेगुलर व्यायाम से कोलेस्ट्रॉल में सुधार दिखने लगता है।
घरेलू उपाय आमतौर पर सुरक्षित होते हैं, लेकिन अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा है या कोई दूसरी समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
हाँ, लहसुन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है।
शुरू में लक्षण साफ़ नहीं दिखते लेकिन जब लेवल बढ़ जाता है, तो कुछ संकेत दिख सकते हैं जैसे सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, थकान, हाथ-पैरों में झनझनाहट, या हाई ब्लड प्रेशर। आंखों के आसपास पीले रंग की चर्बी जमा होना (जैंथेलैज़्मा) भी एक लक्षण हो सकता है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज बताया। लेकिन आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034