दिल्ली में सी.जी.एच.एस. पैनलबद्ध आयुष अस्पताल – CGHS Empanelled AYUSH Hospitals In Delhi
आयुष अस्पताल क्या होते हैं – AYUSH aspataal kya hote hain?
जिन अस्पतालों में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी जैसी ट्रेडिशनल तरीकों से इलाज किया जाता है उन्हें आयुष अस्पताल कहते हैं। ईन अस्पतालों में ट्रेडिशनल पद्धतियों के तहत बीमारियों के इलाज और स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी ख़ास सुविधाएं मिलती हैं।
सी.जी.एच.एस. पैनलबद्ध आयुष अस्पताल क्या होते हैं – CGHS panelbaddh AYUSH aspataal kya hote hain?
सी.जी.एच.एस. का अर्थ है केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना जिसके तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उन पर निर्भर लोगों को कैशलेस, नि:शुल्क या फिक्स्ड रेट पर इलाज दिया जाता है। देशभर में कई अस्पतालों को इस योजना से जोड़ा गया है जहां सी.जी.एच.एस. कार्ड धारक स्वास्थ्य से जुड़ी ईन सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। ईन अस्पतालों में आयुष अस्पताल भी शामिल हैं जिन्हें सी.जी.एच.एस. पैनलबद्ध आयुष अस्पताल कहा जाता है।






















