हर case में Arthritis का पूरी तरह ठीक होना संभव नहीं होता, लेकिन सही ट्रीटमेंट और लाइफस्टाइल से इसे काफी हद तक control किया जा सकता है। सही time पर ध्यान देने से दर्द, सूजन और जकड़न को कम किया जा सकता है।
यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें जोड़ों (joints) में सूजन, दर्द और जकड़न की समस्या होती है। इसे गठिया रोग भी कहा जाता है। उम्र बढ़ने के साथ यह समस्या ज़्यादा देखने को मिलती है, लेकिन आजकल जवान लोगों पर भी इसका असर हो रहा है। यह बॉडी के मूवमेंट को प्रभावित करता है और daily life को मुश्किल बना सकता है।
यह बीमारी उम्र के साथ जोड़ों के घिसने से होती है।
यह एक autoimmune disease है, जिसमें बॉडी का इम्यून सिस्टम अपने ही joints पर attack करता है।
इस प्रकार का Arthritis यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से होता है।
Arthritis एक लंबे वक़्त तक रहने वाली बीमारी (chronic condition) है। इसे जड़ से खत्म करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन दर्द और सूजन को कंट्रोल किया जा सकता है, जोड़ों में लचीलापन बढ़ाया जा सकता है और जीवन को नॉर्मल बनाया जा सकता है, जिसके लिए सही इलाज और रेगुलर देखभाल ज़रूरी है। रोगी की स्तिथि के आधार पर Arthritis के इलाज के लिए तरीके आमतौर पर अपनाएँ जाते हैं –
इसमें Painkillers और सूजन कम करने वाली दवाइयां दी जाती हैं।
यह therapy जोड़ों की mobility बढ़ाने और जकड़न कम करने में हेल्प करती है।
आयुर्वेद में प्राकृतिक जड़ी-बूटियाँ, तेल मालिश और पंचकर्म के ज़रिए joints को मजबूत किया जाता है। साथ ही सूजन कम हो सकती है और दर्द में राहत मिल सकती है।
इसमें कुछ सुझावों का पालन करने की सलाह दी जाती है, जैसे – वजन कंट्रोल करें, रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें और सही डाइट लें।
बहुत ज़्यादा serious मामलों में joint replacement की ज़रूरत भी पड़ सकती है जो risky हो सकती है। इसलिए, जहाँ तक हो सके इससे बचने की कोशिश करनी चाहिए।
| इलाज का तरीका | कैसे काम करता है | फायदे | Avoid/Risk |
| एलोपैथिक दवाइयां | दर्द और सूजन कम करती हैं | जल्दी राहत | साइड इफेक्ट संभव |
| फिजियोथेरेपी | joints को मजबूत करती है | सुरक्षित और असरदार | नियमित करना जरूरी |
| आयुर्वेदिक उपचार | बॉडी को अंदर से बैलेंस करता है | कम साइड इफेक्ट | सही डॉक्टर जरूरी |
| लाइफस्टाइल बदलाव | joints पर दबाव कम करता है | लंबे वक़्त तक फायदा | अनुशासन जरूरी |
| सर्जरी | खराब joint बदलता है | स्थायी समाधान | खर्च और रिस्क ज़्यादा |
आयुर्वेद के अनुसार Arthritis (गठिया) का ख़ास कारण बॉडी में वात दोष का बढ़ना और टॉक्सिन्स (आमा) का जमा होना माना जाता है। आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट का purpose दर्द कम करना, सूजन घटाना और joints को अंदर से मजबूत बनाना होता है।
आयुर्वेद में कुछ ख़ास जड़ी-बूटियां जैसे अश्वगंधा (Ashwagandha), गुग्गुल (Guggul), शल्लकी (Shallaki) और निर्गुंडी (Nirgundi) का इस्तेमाल किया जाता है। ये जड़ी-बूटियां सूजन को कम करने, दर्द में राहत देने और जोड़ों का लचीलापन बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। इसके अलावा महायोगराज गुग्गुल, सिंहनाद गुग्गुल जैसी आयुर्वेदिक दवाएं भी डॉक्टर से consult करके ली जा सकती हैं। ये बॉडी से टॉक्सिन्स निकालने और वात दोष को balance करने में मदद कर सकती हैं। साथ ही आयुर्वेद में अभ्यंग (तेल मालिश) और पंचकर्म थेरेपी भी काफी असरदार मानी जाती हैं, जो joints की जकड़न कम करने में मदद करती हैं।
हालांकि, हर व्यक्ति की कंडीशन अलग होती है, इसलिए किसी भी आयुर्वेदिक दवा को शुरू करने से पहले योग्य आयुर्वेदिक डॉक्टर से consult करना बहुत ज़रूरी है।
कुछ cases में लगातार और कुछ में कभी-कभी दर्द होता है।
हाँ, वजन कम करने से जोड़ों पर दबाव कम होता है।
यह रोगी की कंडीशन पर depend करता है। इस बारे में डॉक्टर की सलाह ज़रूरी है।
हाँ, नमक कम करने से सूजन कम हो सकती है।
आर्थराइटिस (Arthritis) एक ऐसी स्थिति है जिसमें जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न और चलने-फिरने में कठिनाई हो सकती है। आयुर्वेद में आर्थराइटिस का उपचार रोगी की प्रकृति, रोग के प्रकार (जैसे Osteoarthritis या Rheumatoid Arthritis), लक्षणों की गंभीरता तथा संपूर्ण स्वास्थ्य का आकलन करने के बाद व्यक्तिगत रूप से तय किया जाता है।
रोगी की स्थिति के अनुसार कर्मा आयुर्वेदा में आयुर्वेदिक चिकित्सक आहार, विहार, औषधियों और पंचकर्म जैसी पारंपरिक आयुर्वेदिक पद्धतियों का संयोजन सुझा सकते हैं। सभी उपचार प्रत्येक मरीज के लिए उपयुक्त नहीं होते और उनका चयन चिकित्सकीय मूल्यांकन के आधार पर किया जाता है।
आर्थराइटिस के मरीजों के लिए ऐसा भोजन उपयोगी माना जाता है जो पचने में हल्का, ताज़ा और संतुलित हो। मौसमी सब्जियाँ, साबुत अनाज, पर्याप्त प्रोटीन (रोगी की आवश्यकता के अनुसार) और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार स्वस्थ वसा का सेवन किया जा सकता है।
अत्यधिक तला-भुना भोजन, जंक फूड, पैकेज्ड फूड, अधिक चीनी और अत्यधिक नमक वाले खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित रखना लाभदायक माना जाता है। पर्याप्त पानी पीना और स्वस्थ वजन बनाए रखना भी जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव कम करने में मदद कर सकता है।
यदि मरीज को डायबिटीज़, मोटापा, किडनी या अन्य कोई बीमारी है, तो उसकी डाइट उसी के अनुसार संशोधित की जाती है।
आयुर्वेद में नियमित जीवनशैली को उपचार का महत्वपूर्ण भाग माना गया है। पर्याप्त नींद, तनाव का नियंत्रण और नियमित दिनचर्या शरीर के समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।
हल्की स्ट्रेचिंग, चिकित्सक द्वारा सुझाए गए योगासन, प्राणायाम और नियमित वॉक जोड़ों की गतिशीलता बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने या खड़े रहने से बचने की सलाह दी जाती है।
मोटापा कम करना, धूम्रपान और शराब से दूरी रखना तथा फिजिकल एक्टिविटी को धीरे-धीरे बढ़ाना भी उपचार योजना का हिस्सा हो सकता है।
आयुर्वेद में शमन चिकित्सा का उद्देश्य दोषों का संतुलन बनाए रखना तथा जोड़ों से संबंधित लक्षणों के प्रबंधन में सहायता करना होता है। औषधियों का चयन रोगी की स्थिति के अनुसार किया जाता है।
कुछ पारंपरिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ जिनका उपयोग चिकित्सकीय सलाह के अनुसार किया जा सकता है, उनमें अश्वगंधा, गुग्गुल, निर्गुण्डी, शल्लकी (Boswellia), रस्ना, एरण्ड (Castor) तथा हल्दी शामिल हैं। इनका उपयोग विभिन्न आयुर्वेदिक योगों में किया जाता है। कौन-सी औषधि किस मरीज के लिए उपयुक्त होगी, यह केवल आयुर्वेदिक चिकित्सक तय करते हैं।
आर्थराइटिस के सभी मरीजों को एक जैसी पंचकर्म थेरेपी नहीं दी जाती। उपचार का चयन Osteoarthritis (घिसाव संबंधी गठिया) और Rheumatoid Arthritis (ऑटोइम्यून गठिया) की प्रकृति तथा रोगी की स्थिति के अनुसार किया जाता है।
अभ्यंग (Abhyang)
औषधीय तेलों से मालिश की जाती है, जिससे जोड़ों और आसपास की मांसपेशियों को आराम देने तथा रक्त संचार को समर्थन देने का प्रयास किया जाता है।
स्वेदन (Swedan)
औषधीय भाप या गर्म सेक द्वारा स्वेदन किया जाता है। इसका उद्देश्य अकड़न कम करना और अभ्यंग के बाद शरीर को आराम देना होता है।
जानु बस्ती (Janu Basti)
घुटने के आसपास आटे की दीवार बनाकर उसमें गुनगुना औषधीय तेल निर्धारित समय तक रखा जाता है। यह स्थानीय उपचार के रूप में उपयोग किया जाता है।
पत्र पिंड स्वेदन (PPS)
औषधीय पत्तियों की पोटली बनाकर गर्म सेक दिया जाता है। इसे जोड़ों की जकड़न और मांसपेशियों के तनाव में सहायक थेरेपी के रूप में उपयोग किया जाता है।
बालुका स्वेदन (Baluka Swedan)
गर्म रेत की पोटली से स्थानीय स्वेदन किया जाता है। यह विशेष रूप से उन स्थितियों में उपयोग किया जा सकता है जहाँ चिकित्सक सूखी गर्माहट उपयुक्त समझते हैं।
कषायधारा (Kashaydhara)
औषधीय काढ़े की नियंत्रित धार प्रभावित जोड़ पर डाली जाती है। इसका उपयोग रोगी की आवश्यकता के अनुसार किया जाता है।
लेप (Lepa)
औषधीय जड़ी-बूटियों का लेप प्रभावित जोड़ पर लगाया जाता है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आयुर्वेदिक उपचार देना होता है।
उपनाह (Upanaha)
औषधीय पेस्ट या गर्म हर्बल पट्टी को निर्धारित समय तक प्रभावित जोड़ पर बांधा जाता है। इसे चिकित्सकीय सलाह के अनुसार किया जाता है।
उद्वर्तन (Udwartan)
औषधीय चूर्ण से विशेष तकनीक द्वारा मालिश की जाती है। रोगी की स्थिति के अनुसार इसका उपयोग किया जा सकता है।
चूर्ण पिंड स्वेदन (Churna Pinda Swedan)
औषधीय चूर्ण की गर्म पोटलियों से स्वेदन किया जाता है, जिससे प्रभावित जोड़ों को स्थानीय उपचार दिया जाता है।
उपनाह (Upanaha)
गर्म औषधीय लेप या पट्टी प्रभावित जोड़ पर लगाई जाती है। यह चिकित्सकीय योजना का हिस्सा हो सकती है।
बस्ती (Basti)
आयुर्वेद में बस्ती को वात संबंधी रोगों के लिए महत्वपूर्ण पंचकर्म माना गया है। इसका उपयोग केवल चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद किया जाता है।
विरेचन (Virechana)
चिकित्सक द्वारा निर्धारित परिस्थितियों में यह शोधन प्रक्रिया की जा सकती है। इसका उद्देश्य आयुर्वेदिक सिद्धांतों के अनुसार दोष संतुलन का समर्थन करना होता है।
बालुका स्वेदन (Baluka Swedan)
कुछ रोगियों में चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार स्थानीय सूखी गर्माहट देने के लिए इस थेरेपी का उपयोग किया जा सकता है।
Note: आर्थराइटिस का आयुर्वेदिक उपचार प्रत्येक मरीज के लिए अलग होता है। पंचकर्म, औषधियाँ, आहार और जीवनशैली का चयन रोग के प्रकार, लक्षणों की गंभीरता, आयु, अन्य बीमारियों और संपूर्ण चिकित्सकीय मूल्यांकन के आधार पर किया जाता है। किसी भी थेरेपी या औषधि को स्वयं शुरू करने के बजाय योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है।
हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने Arthritis के कारणों की सही पहचान होने के बाद, डॉक्टर द्वारा दी गई आयुर्वेदिक दवाएं, तेल मालिश, पंचकर्म थेरेपी और संतुलित डाइट अपनाने पर जोड़ों के दर्द, सूजन और जकड़न में सुधार महसूस किया। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन, बीमारी की गंभीरता और बॉडी की प्रतिक्रिया अलग होती है, इसलिए किसी भी दवा या सपोर्टिव थेरेपी को शुरू करने से पहले Rheumatologist या योग्य डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है।
यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।
यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
आज के इस ब्लॉग में हमने आपको बताया कि ‘क्या Arthritis पूरी तरह ठीक हो सकता है? सच जानें’ लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को Arthritis की समस्या है या ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से Arthritis का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034