खानपान का असर हर बीमारी पर पड़ता है इसलिए, ये कहा जाता है कि सही खानपान किसी दवा से कम नहीं। इसी तरह खानपान का असर जोड़ों की सूजन पर भी होता है। ज़्यादा सेचुरेटेड फैट या ट्रांस फैट वाला खाना, ज़्यादा सोडियम या वजन बढ़ाने वाला खानपान जोड़ों की सूजन बढ़ा सकता है। इसलिए, नीचे दिए गए जोड़ों की सूजन कम करने वाले 7 देसी फूड्स की जानकारी लेकर जोड़ों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए लेकिन, पहले ये भी समझना चाहिए कि “जोड़ों की सूजन क्यों होती है?”
इसमें मौजूद कर्क्यूमिन सूजन कम कर सकता है। रेगुलरली हल्दी वाला दूध लेना, हल्दी पानी पीना या दाल-सब्ज़ियों में हल्दी डालने से जोड़ों की सूजन कम होती है, दर्द और जकड़न में आराम मिलता है।
इसमें जिंजरॉल पाया जाता है जो सूजन पैदा करने वाले केमिकल को रोकता है। इसलिए, अदरक की चाय, शहद के साथ अदरक का रस या सब्ज़ियों में कद्दूकस की हुई अदरक लें।
यह सल्फर कंपाउंड से भरपूर होता है जो सूजन कम करते हैं। रोज़ 2-3 कच्ची लहसुन की कलियाँ खाना गठिया के मरीजों के लिए बहुत असरदार माना जाता है।
यह ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरे होते हैं जो सूजन को नेचुरली कम करता है। इनमें फाइबर भी भरपूर होता है, जिससे वजन कंट्रोल होता है और जोड़ों पर लोड़ कम पड़ता है। इसलिए, 1 चम्मच पिसी हुई अलसी पानी के साथ, दही, सलाद या दलिया में मिलाकर लें।
इसकी तासीर गर्म होती है और यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर दर्द और सूजन कम करता है। इसे हल्का गुनगुना कर के जोड़ों पर मालिश करें। इसके साथ लहसुन या मैथी दाना मिलाकर तैयार किया गया तेल और भी ज़्यादा अच्छा असर करता है।
इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। रोज़ ½ चम्मच दालचीनी गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस और जोड़ों की जकड़न में राहत दे सकती है। इसलिए, दालचीनी पानी, दालचीनी-शहद मिश्रण, चाय या दूध में मिलाकर लें।
यह विटामिन C कोलेजन बनाता है, जो हड्डियों और जोड़ों को स्ट्रॉंग रखता है। आंवला सूजन कम करके इम्यूनिटी बढ़ाता है। आप चाहे तो ताज़ा आंवला, आंवला जूस, आंवला मुरब्बा या त्रिफला चूर्ण के रूप में इसे ले सकते हैं।
रोज़ दिन में 1 बार मालिश करनी चाहिए जिससे सूजन और दर्द कम होता है।
हाँ, विटामिन C कोलेजन बढ़ाता है और सूजन को नेचुरली कम करता है। आंवला इसका सबसे अच्छा सोर्स है।
हाँ, गर्म पानी सूजन कम करता है और टॉक्सिन बाहर निकालता है।
आंवला, पपीता, संतरा और अमरूद एंटी-इंफ्लेमेटरी होते हैं और जोड़ों की सूजन में सबसे अच्छे फल माने जाते हैं।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको जोड़ों की सूजन कम करने वाले 7 देसी फूड्स के बारे में बताया। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को जोड़ों में सूजन की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से जोड़ों की सूजन का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट और कंसल्टेंसी भी मिलेगी। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034